इंदौर कलेक्टर आधी रात चेक करने पहुंचे, शराब परोसते मिले पब को कराया सील, महापौर के पत्र के बाद पुलिस भी मैदान में आई

author-image
BP Shrivastava
एडिट
New Update
इंदौर कलेक्टर आधी रात चेक करने पहुंचे, शराब परोसते मिले पब को कराया सील, महापौर के पत्र के बाद पुलिस भी मैदान में आई

संजय गुप्ता, INDORE. शहर में बढ़ते अपराध और नशाखोरी को देखते हुए संभवत: पहली बार पबों की जांच के लिए खुद इंदौर कलेक्टर मैदान में उतरे। उन्होंने पबों में खुद जाकर जांच की और देखा कि समय पर पब बंद हो रहे है या नहीं, या फिर यहां तय समय के बाद शराब तो नहीं परोसी जा रही है। इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने विजयनगर में पिचर्स पब पर देर रात शराब परोसना पाए जाने पर सील करने के मौके पर आदेश दे दिए। वहीं रात दो बजे तक निरीक्षण करते रहे। इसके पहले कलेक्टर ने डियाब्लो (विडोरा) बार में भी बार-बार नियम तोड़े जाने के चलते सील कराया है। 



इन जगहों पर पहुंचे कलेक्टर



कलेक्टर नाइट कल्चर का जायजा लेने के लिए मुख्य तौर पर बीआरएसटी के दोनों ओर सौ मीटर के दायरे में चल रहे कारोबार और हालात का जायजा लेने गए। वह नौलखा, भंवरकुआं, पलासिया, एलआईजी, सी21 एरिया में गए। पिचर्स पब में रात डेढ़ बजे भी युवक-युवती बैठे हुए मिले। पब के बंद होने के समय जबकि साढ़े बारह बजे का है। इसके बाद उन्होंने फर्जी पब और पियानो में भी जांच की, यहां पर देर रात तक तेज साउंड म्यूजिक की शिकायत मिली। इन दोनों पर भी कार्रवाई के आदेश कलेक्टर ने दिए। 



कलेक्टर ने पेट्रोलिंग बढ़ाने के दिए निर्देश



कलेक्टर ने विजयनगर, लसूड़िया के उन स्थानों को चिन्हित करने के लिए कहा, जहां पबों से निकलकर नशे में लोग मारपीट, गुंडागर्दी करते हैं। इन जगहों पर पेट्रोलिंग बढ़ाने के लिए कहा गया। कलेक्टर ने चाय-नाश्ते के ठियों पर भी लोगों से मुलाकात की। साथ ही सार्वजनिक जगहों पर सिगरेट पीने वाले और बेवजह खड़े रहने वालों को भी फटकार लगाई। जिन दुकानों को 24 बाय 7 का लाइसेंस मिला है, वहां भी बोर्ड नहीं लगे थे। 



दो हजार से ज्यादा बदमाशों पर कार्रवाई



publive-image



इधर, डीजीपी सुधीर सक्सेना की फटकार और महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा बढ़ते अपराधों पर लिखे गए पत्र के बाद पुलिस भी दो दिन से लगातार मैदान में उतर रही है। इस दौरान करीब दो हजार बदमाशों पर कार्रवाई हुई है। पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर ने बताया कि कांबिंग गश्त में 862 समन और वारंटी बदमाशों की भी तामीली कराई गई। 262 आदतन बदमशों पर बाउंडओवर कराए गए हैं। 15 जिलाबदर बदमाशों को पकड़कर जेल भेजा गया।



कांग्रेस ने दिया मौन धरना



publive-image



उधर, कांग्रेस ने बढ़ते अपराधों को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को मौन धरना दिया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा के नेतृत्व में शहर कांग्रेस द्वारा बरसते पानी सिंगापुर मार्केट पर  धरना संपन्न हुआ। धरने के प्रारंभ में शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा ने कहा पूज्य बापू महात्मा गांधी का कहना था की मौन में शब्दों से ज्यादा ताकत है, इसलिए शहर कांग्रेस कमेटी मौन धरने के माध्यम से अपराधों की राजधानी में बदलते जा रहा है, इंदौर शहर के नागरिकों की चिंता वह व्यथा को पूज्य महात्मा गांधी के समक्ष रख रही है,ताकि पुलिस प्रशासन और बीजेपी सरकार को अपने कर्तव्य और प्रदेश की निकम्मी सरकार को अपने जवाबदारी का अनुभव और सद्बुद्धि आए। मौन धरने में मुख्य रूप से विधायक  संजय शुक्ला, पूर्व विधायक अश्विन जोशी, चंद्रशेखर शर्मा, महेंद्र रघुवंशी, सुरेश मिंडा, अरविंद बागड़ी, राजेश चौकसे, अनिल यादव, प्रेम खड़ायता, देवेंद्र सिंह यादव ,पार्षदगण दीपू यादव, राजू भदौरिया, राजेश शर्मा, अंसाफ अंसारी, रफीक खान, विवेक खंडेलवाल, मुकेश यादव, अनूप शुक्ला, गिरीश जोशी, सन्नी राजपाल, गिरीश चितले, सत्यनारायण सलवाड़िया, अमित चौरसिया, धर्मेंद्र मौर्य, जोहर मानपुरवाला, यशपाल गहलोत, अक्षय बम, राजा मंघवानी, नीलाभ शुक्ला सहित अन्य उपस्थित थे।


इंदौर में कलेक्टर police also alert Collector took action on pub Indore News Collector in Indore मध्यप्रदेश न्यूज Madhya Pradesh News इंदौर समाचार पुलिस भी सतर्क कलेक्टर ने की पब पर कार्रवाई