इंदौर यशवंत क्लब सचिव ने हिंदी में दिया जवाब - याचिकाकर्ता के लिए कहा असामाजिक तत्व द्वारा दुर्भावना से शिकायत की गई
Pooja Kumari | Dec 15, 2023, 24:00 IST
इंदौर यशवंत क्लब सचिव ने हिंदी में दिया जवाब - याचिकाकर्ता के लिए कहा असामाजिक तत्व द्वारा दुर्भावना से शिकायत की गई
यशवंत क्लब में स्पेशल कैटेगरी से सौ नए सदस्य बनाए जाने की प्रक्रिया पर रोक जारी रहेगी। इस मामले में फर्म्स एंड सोसायटी इंदौर में क्लब के ही एक सदस्य द्वार लगाई गई याचिका पर सुनवाई जारी है।
संजय गुप्ता, INDORE. यशवंत क्लब में स्पेशल कैटेगरी से सौ नए सदस्य बनाए जाने की प्रक्रिया पर रोक जारी रहेगी। इस मामले में फर्म्स एंड सोसायटी इंदौर में क्लब के ही एक सदस्य द्वार लगाई गई याचिका पर सुनवाई जारी है। अगली सुनवाई अब चार जनवरी को होगी और तब तक रोक जारी रहेगी। वहीं क्लब सचिव संजय गोरानी द्वारा अधिवक्ताओं के माध्यम से अपने जवाब का हिंदी अनुवाद करके गुरुवार को फर्म्स एंड सोसायटी में जमा करा दिया गया है। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता अजय मिश्रा ने कहा कि हमे हिंदी में जवाब मिल गया है, हम अगली सुनवाई में अपनी बात रखेंगे।
वहीं गोरानी द्वारा जिस तरह अंग्रेजी में दिए जवाब में याचिकाकर्ता बलमीत सिंह छाबड़ा के लिए गलत शब्दों का प्रयोग किया गया था, उसी तरह हिंदी जवाब में भी लिखा गया है। जवाब में कहा गया है कि-कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा दुर्भावना से ग्रसित होकर क्लब के विरूद्ध साजिश रचने का दुर्भावनापूर्ण प्रयास किया गया है। इसका उद्देश्य कामकाज को हानि पहुंचाना है। ऐसे ही असामाजिक त्तवों में से एक के द्वारा दायर वर्तमान शिकायत भी दुर्भावनापूर्ण प्रयास है। यह सनसनीखेज बनाना है। यह शिकायत निराधार है।
क्लब के जवाब में कहा गया है क्लब ने एजीएम, ईओजीए में नियमानुसार प्रस्ताव इसके लिए पास किया है। नई कैटेगरी 2 (एम) के जरिए 25 लाख लेकर सदस्यता दी जाएगी, उनके जीवनसाथी को एक साल बाद 50 फीसदी राशि (टैक्स अलग) लेकर सदस्यता दी जाएगी, इस तरह उनके 18-25 साल की संतान को भी एक साल बाद 50 फीसदी राशि लेकर सदस्यता दी जाएगी। मासिक शुल्क 1500 रुपए देय होगा।
क्लब ने जवाब में कहा कि आवेदन आए हैं, जिसमें से 172 आवेदनों को सदस्यता के लिए योग्य पाया गया है। जिसकी अभी प्रक्रिया फर्म्स एंड सोसायटी के 20 अक्टूबर के आदेश के तहत रोक दी गई है और अभी किसी को भी सदस्यता नहीं दी गई है। क्लब ने इस मामले में सदस्यता पर लगी रोक हटाने की मांग की है।
याचिकाकर्ता के लिए अपशब्द का प्रयोग
25 लाख लेकर बनाएंगे सदस्य
अभी केवल 172 सदस्य, योग्य पाए हैं
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari