/sootr/media/post_banners/397e0a6bd644ec20e3c373c27738dd930de01b474b987cf0cc15aef742dc00e9.png)
BHOPAL. मध्य प्रदेश में एक बार फिर अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। प्रदेश में 2 जिलों के कलेक्टर बदले गए है। इनमें जबलपुर और नरसिंहपुर जिला शामिल है। इसके साथ ही अखिल पटेल को डिंडोरी SP नियुक्त किया है। प्रदेश शासन ने नवीन पदस्थापना का आदेश गुरुवार को जारी किया है।
2010 बैच के आईएएस दीपक कुमार सक्सेना को जबलपुर का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा 2011 बैच के आईएएस सौरव कुमार सुमन जो वर्तमान में जबलपुर कलेक्टर थे। इनको अपर सचिव बनाया गया है। 2014 बैच की शीतल पटले को नरसिंहपुर कलेक्टर की जिम्मेदारी गई है। शीतल पटले उप सचिव मुख्यमंत्री तथा परियोजना संचालक की जिम्मेदारी देख रही थीं।
/sootr/media/post_attachments/3399c22af11c15be07daa1689dfafa753ad70d38fd5de5a630f7772a9a56c930.jpeg)
मोहन यादव सरकार ने अखिल पटेल को डिंडोरी का नया एसपी नियुक्त किया है। गुरुवार को इसका आदेश जारी हो गया। इससे पहले अखिल पटेल सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर कार्यरत थे। वे 2015 बैच के आईपीएस हैं।
/sootr/media/post_attachments/31c6066eec65a09c5d2c487d63716131723711199d35acb66aefcb67d6c76587.jpeg)
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us