बिजली चोरी का हॉटस्पॉट बना पूर्व संभाग, जबलपुर में भारी अमले के बाद भी कोई असर नहीं, यहां सबसे ज्यादा बकायादार

Rahul Garhwal | Jan 11, 2024, 24:00 IST
Share
बिजली चोरी का हॉटस्पॉट बना पूर्व संभाग, जबलपुर में भारी अमले के बाद भी कोई असर नहीं, यहां सबसे ज्यादा बकायादार
बिजली चोरी का हॉटस्पॉट बना पूर्व संभाग, जबलपुर में भारी अमले के बाद भी कोई असर नहीं, यहां सबसे ज्यादा बकायादार

जबलपुर बिजली चोरी का हॉटस्पॉट बन गया है। भारी अमले के बाद भी कोई असर नहीं हो रहा, यहां सबसे ज्यादा बकायादार भी हैं।

वेंकटेश कोरी, JABALPUR. मध्यप्रदेश के बिजली मुख्यालय कहे जाने वाले जबलपुर में ही बिजली की सबसे ज्यादा चोरी हो रही है। पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अंतर्गत आने वाले 5 संभागों में पूर्व संभाग ऐसा है जहां बिजली की खपत का 50 प्रतिशत हिस्सा लाइन लॉस में जा रहा है। ये लाइन लॉस बिजली चोरी से लेकर अन्य वजहों से हो रहा है। अकेले पूर्व संभाग की बात करें तो यहां बिजली की खपत औसतन 97.34 लाख यूनिट होती है जिसमें से 68.47 लाख यूनिट की बिजली चोरी हो रही है। खपत के मुकाबले लाइन लॉस का औसत निकाला जाए तो पूर्व संभाग में हर महीने 3 से 4 करोड़ की बिजली की चोरी हो रही है।

इन वजहों से होता है लाइन लॉस

जबलपुर के 5 संभागों में से पूर्व संभाग में सबसे ज्यादा लाइन लॉस सामने आ रहा है। लाइन लॉस की अगर बात करें तो सबसे ज्यादा बिजली की चोरी होने के साथ-साथ डिस्कनेक्शन के बावजूद भी लाइन जोड़कर बिजली की खपत होने, बिजली लाइन में तार फंसाकर बिजली चालू करने और उपकरण खराब होने के चलते ही खपत का 50 फीसदी हिस्सा लॉस में जा रहा है। पूर्व संभाग में यूं तो 67 हजार 814 उपभोक्ता दर्ज हैं, जिनसे 97.34 लाख यूनिट बिजली की खपत होती है जबकि लाइन लॉस की बात करें तो 68.47 लाख यूनिट बर्बाद हो रहा है।

इसी संभाग में हैं सबसे ज्यादा बकायादार

पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अंतर्गत जबलपुर में पश्चिम, दक्षिण, उत्तर, पूर्व और विजयनगर संभाग आते हैं, जिनमें सबसे ज्यादा बकायादार भी पूर्व संभाग में ही चिन्हित हैं। कुल उपभोक्ताओं की बात करें तो इस संभाग में 67 हजार 814 उपभोक्ता दर्ज हैं, जिनमें से 26 हजार 825 उपभोक्ता बकायादार की श्रेणी में हैं। कई बार बिल भेजने के बावजूद ये बकायादार न तो बिलों की अदायगी करते हैं और न ही इन पर अधिकारियों की समझाइश का कोई असर पड़ रहा है।

कैसे रुकेगी बिजली चोरी ?

सिटी सर्किल के अधीक्षण अभियंता संजय अरोड़ा के मुताबिक उनके पास पर्याप्त मैनपावर है और संसाधन भी उपलब्ध हैं। लिहाजा लाइन लॉस को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा है कि जरूरत पड़ने पर वे खुद मौके पर जाकर बिजली चोरी और लाइन लॉस को रोकने की कोशिश करते हैं। अधीक्षण अभियंता का दावा है कि आने वाले दिनों में बिजली चोरी और अन्य वजह से होने वाले लाइन लॉस को कम करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।

Tags:
  • Electricity theft in Jabalpur
  • electricity theft hotspot Jabalpur
  • defaulters in Jabalpur
  • Jabalpur electricity bill defaulters
  • जबलपुर में बिजली चोरी
  • बिजली चोरी हॉटस्पॉट जबलपुर
  • जबलपुर में बकायादार
  • जबलपुर बिजली बिल बकायादार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा