/sootr/media/post_banners/ba7ba77235497071efe628f771025a942afd5b7c93c8c1bad6fbc5bc993e4575.jpeg)
JAIPUR. राजस्थान की राजधानी में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, जयपुर में एक व्यक्ति ने पहले खुद जहर खाया, उसके बाद अपने परिवार के खाने में जहर मिला दिया। अस्पताल में इलाज के समय चार सदस्यों के इस परिवार में मां और बेटे ने अपनी जान गवा दी, वहीं पिता और बेटी अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बेरोजगारी तो नहीं थी जहर खाने का कारण ?
बता दें कि मनोज शर्मा सेक्टर-26 के रहने वाले हैं। वह अपनी पत्नी साक्षी, पांच साल की बेटी और पांच महीने के बेटे अथर्व के साथ रहते थे। पहले वह ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी में नौकरी करते थे। हालांकि, कुछ समय से वह बेरोजगार चल रहे थे। उन्होंने रविवार सुबह जहर खाया और फिर हलवे में जहर मिलाकर पूरे परिवार को खिला दिया। लेकिन जब परिवार के सदस्यों की हालत बिगड़ने लगी, तब मनोज ने साढे़ नौ बजे के आसपास कैब किया और परिवारों वालों के लेकर महात्मा गांधी हॉस्पिटल पहुंचे।
पांच महीने के बेटे की हुई मौत
इलाज के दौरान पत्नी साक्षी और पांच महीने के बेटे की मौत हो गई। हालत गंभीर देख डॉक्टर्स ने मनोज और पांच
साल की बेटी को एसएमएस हॉस्पिटल रेफर कर दिया। एसएमएस हॉस्पिटल में मनोज और जेके लोन हॉस्पिटल में उनकी बेटी का इलाज चल रहा है।
डायरी में मिला सुसाइड नोट
हॉस्पिटल प्रशासन ने परिवार के सामूहिक जहर खाकर पहुंचने की सूचना पुलिस को दी। इस मामले को लेकर प्रताप नगर थाना पुलिस की एफएसएल टीम को घटनास्थल से एक डायरी में सुसाइड नोट भी मिला है। दरअसल, पुलिस को मनोज के घर में छानवीन के दौरान एक डायरी मिली, जिसमें सुसाइड करने की कोशिश के बारे में लिखा हुआ था। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में ये पता करने की कोशिश कर रही है कि मनोज ने ये कदम क्यों उठाया।
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us