जैसलमेर देश के सबसे बड़े विधानसभा क्षेत्र में से एक, सिर्फ 2 नेता दूसरी बार बने हैं विधायक

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
जैसलमेर देश के सबसे बड़े विधानसभा क्षेत्र में से एक, सिर्फ 2 नेता दूसरी बार बने हैं विधायक

JAISALMER. राजस्थान का जैसलमेर जिला राजस्थान ही नहीं बल्कि देश के सबसे बड़े विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में से एक जैसलमेर विधानसभा क्षेत्र है। जैसलमेर में 2 विधानसभा क्षेत्र हैं। 1 जैसलमेर और 2 परिसीमन के बाद बना पोकरण। बात करें जैसलमेर विधानसभा क्षेत्र के चुनावी परिणाम की तो ये परिणाम अपने आप में रोचक रहें हैं। अभी तक हुए कुल 15 विधानसभा चुनाव में केवल 2 विधायक हुकम सिंह और छोटू सिंह भाटी ही 2 बार विधायक बन पाए हैं। इन दोनों के अतिरिक्त सभी विधायक सिर्फ 1 बार ही जीत पाए हैं।



हुकम सिंह ने रचा इतिहास



पूर्व राजघराना सदस्य हुकम सिंह ने 1 चुनाव निर्दलीय उम्मीदवार के रूप लड़ा और जीत हासिल की। वहीं अपना 2 चुनाव कांग्रेस उम्मीदवार के रूप जीत हासिल की और इस जीत के साथ उन्होंने इतिहास रचा। वहीं 13वीं और 14वीं विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर छोटू सिंह भाटी ने चुनाव जीता। छोटू सिंह भाटी 2 बार विधायक बनने वाले 2 नेता हैं। 



7 बार भारतीय जनता पार्टी के रहे विधायक



जैसलमेर विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं ने सबसे ज्यादा विश्वास बीजेपी को दिखाया है। जैसलमेर में 7 बार बीजेपी के विधायक रहे हैं। वहीं कांग्रेस सिर्फ 3 बार ही अपना विधायक बना पाई है। बात करें विपक्षी दलों और निर्दलीयों की तो वहां की जनता ने उनके प्रति भी विश्वास दिखाया है। जैसलमेर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 7 बार बीजेपी, 3 बार कांग्रेस,1 बार जनता दल, 3 बार निर्दलीय, 1 बार स्वतंत्र पार्टी के प्रत्याशी ने चुनाव में जीत हासिल की है।



कौन है जैसलमेर मतदाता



जैसलमेर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में निर्वाचित विधायक को लगातार 2 बार पार्टी से दावेदारी करने का मौका कम ही मिला है। इस विधानसभा सीट पर चुनाव में जातिगत प्रभाव ज्यादा दिखता है। राजपूत, ब्राह्मण, अल्पसंख्यक, SSC-ST, विश्नोई, जाट, गोस्वामी अन्य ओबीसी मतदाता हैं।



चुनाव को लेकर चल रही तैयारियां



जैसलमेर विधानसभा सीट जीतने के लिए हर कोई चुनाव की तैयारियां कर रहा हैं। वर्तमान विधायक रुपाराम धनदे, सुनीता भाटी, मानवेंद्र सिंह और जनक सिंह समेत कई लोग कांग्रेस में टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। वहीं बीजेपी के पूर्व विधायक सांगसिंह, पूर्व विधायक छोटू सिंह भाटी, पवन कुमार सिंह समेत कई लोग बीजेपी के टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। 



जैसलमेर से कब और कौन रहा विधायक




  • 1952 - हड़वंत सिंह निर्दलीय-कन्हैया लाल (निर्दलीय)


  • 1957 - हुकम सिंह निर्दलीय-सत्यदेव व्यास (कांग्रेस)

  • 1962 - हुकम सिंह कांग्रेस-अनोप सिंह (रामराज्य परिषद पार्टी)

  • 1967 - बाल सिंह सोढा स्वतंत्र पार्टी-हुकम सिंह (कांग्रेस)

  • 1972 - भोपाल सिंह कांग्रेस-बाल सिंह सोढा

  • 1977 - किशन सिंह भाटी जनता पार्टी-सोहन सिंह

  • 1980 - चंद्रवीर सिंह बीजेपी-सोहन सिंह (कांग्रेस)

  • 1985 - मुल्तान राम बारूपाल-भोपाल सिंह (कांग्रेस)

  • 1990 - डॉ. जितेंद्र सिंह जनता दल-गोवर्धन कल्ला (कांग्रेस)

  • 1993 - गुलाब सिंह रावत बीजेपी-फतेह मोहम्मद (निर्दलीय)

  • 1998 - गोरधन कल्ला कांग्रेस-सांग सिंह भाटी (निर्दलीय)

  • 2003 - सांग सिंह भाटी बीजेपी-जनक सिंह भाटी (कांग्रेस)

  • 2008 - छोटू सिंह भाटी बीजेपी-सुनीता भाटी (कांग्रेस)

  • 2013 - छोटू सिंह भाटी बीजेपी-रूपाराम मेघवाल (कांग्रेस)

  • 2018 - रूपाराम धनदे कांग्रेस-सांग सिंह भाटी (बीजेपी)


  • Jaisalmer assembly 15 assembly elections in jaisalmer MLA Hukam Singh MLA Chhotu Singh Bhati जैसलमेर विधानसभा जैसलमेर अबतक 15 विधानसभा चुनाव विधायक हुकम सिंह विधायक छोटू सिंह भाटी