मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बने जीतू पटवारी, उमंग सिंघार बने नेता प्रतिपक्ष, हेमंत कटारे होंगे उप नेता प्रतिपक्ष

Rahul Garhwal | Dec 16, 2023, 24:00 IST
Share
मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बने जीतू पटवारी, उमंग सिंघार बने नेता प्रतिपक्ष, हेमंत कटारे होंगे उप नेता प्रतिपक्ष
मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बने जीतू पटवारी, उमंग सिंघार बने नेता प्रतिपक्ष, हेमंत कटारे होंगे उप नेता प्रतिपक्ष

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बने। उमंग सिंघार नेता प्रतिपक्ष होंगे। हेमंत कटारे को उप नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है।

BHOPAL. मध्यप्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष जीतू पटवारी बन गए हैं। वहीं उमंग सिंघार को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही हेमंत कटारे को उप नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

WhatsApp Image 2023-12-16 at 7.47.40 PM.jpeg
WhatsApp Image 2023-12-16 at 7.47.40 PM.jpeg

जीतू को मिला राहुल से नजदीकी का फायदा

कांग्रेस में जीतू पटवारी को राहुल गांधी का करीबी माना जाता है। बताया गया है कि सेकंड लीडरशिप को तैयार करने के लिहाज से जीतू पटवारी को मौका दिया गया है। गौरतलब है कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने पद छोड़ने की इच्छा कांग्रेस आलाकमान के सामने जताई थी। इसके बाद कांग्रेस के नए PCC चीफ के नाम के ऐलान का इंतजार किया जा रहा था।

युवा टीम पर जताया भरोसा

कांग्रेस ने तीनों ही नई नियुक्तियों में युवाओं पर भरोसा जताया है। कांग्रेस सेकंड लीडरशिप तैयार करने पर जोर दे रही है। यही वजह है कि प्रदेश अध्यक्ष, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और उप नेता प्रतिपक्ष के पद पर युवा चेहरों को मौका दिया गया है।

कांग्रेस ने जातीय समीकरण साधे

कांग्रेस ने नई नियुक्तियों में जातीय समीकरण साधने पर पूरा फोकस रखा। प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी वर्ग से आने वाले जीतू पटवारी को बनाया गया है। वहीं, नेता प्रतिपक्ष का पद आदिवासी कोटे में गया है। उमंग सिंघार नेता प्रतिपक्ष होंगे। वहीं उप नेता प्रतिपक्ष के पद पर ब्राह्मण समाज से आने वाले हेमंत कटारे को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Tags:
  • Madhya Pradesh Congress
  • मध्यप्रदेश कांग्रेस
  • Jitu Patwari PCC Chief
  • जीतू पटवारी पीसीसी चीफ
  • Umang Singhar Leader of Opposition
  • Hemant Katare
  • उमंग सिंघार नेता प्रतिपक्ष
  • हेमंत कटारे
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं