/sootr/media/post_banners/919ac661f91d8336043bf0367250a2a27927871a00bd44c32656afbde04caaa1.jpg)
BHOPAL. असम में राहुल गांधी को मंदिर जाने से रोकने पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने ट्वीट किया कि असम में पहले राहुल गांधी की यात्रा पर हमला हुआ और आज राहुल जी को मंदिर जाने से रोका गया। क्या भाजपा के राज में मंदिर दर्शन और पूजा अर्चना करना भी प्रतिबंधित हो गया है।
/sootr/media/post_attachments/0c119a8514d42bd14378b669ebdc30f57e2d1c665dfe083faf01e19927dbf275.png)
मंगलवार को विरोध प्रदर्शन करेगी कांग्रेस
कमलनाथ ने ट्वीट में आगे लिखा कि राहुल जी को मंदिर जाने के अनुमति के लिए धरना देना पड़ा। यह हमारी आस्था और नागरिक स्वतंत्रता पर हमला है। कांग्रेस इस मामले में मंगलवार को जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेगी।
वैष्णव संत श्रीमंत शंकरदेव की जन्मस्थली पहुंचे थे राहुल
राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए असम में हैं। वे सोमवार को वैष्णव संत श्रीमंत शंकरदेव की जन्मस्थली पहुंचे थे, लेकिन यहां उन्हें एंट्री की परमिशन नहीं दी गई। कांग्रेस नेता नाराज हो गए और कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर के बाहर धरने पर बैठ गए।
21 जनवरी को भी कमलनाथ ने किया था ट्वीट
/sootr/media/post_attachments/df305a0fc7488f5f54db5a2d78eb7dcb89cf4f4534c2448d91430adf7d6abc67.png)
कमलनाथ ने 21 जनवरी को भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हमले के बाद भी ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था कि असम में श्री राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया। यह घटना निंदनीय है। भाजपा को इस कुत्सित राजनीति से बाज आना चाहिए। कांग्रेस इस तरह की घटनाओं से डरने वाली नहीं है।
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us