कटनी में कुएं में जहरीली निकलने गैस से पिता-पुत्र की मौत, मशीन निकालने के दौरान हादसा, बचाने गए दूसरे बेटे की हालत गंभीर

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
कटनी में कुएं में जहरीली निकलने गैस से पिता-पुत्र की मौत, मशीन निकालने के दौरान हादसा, बचाने गए दूसरे बेटे की हालत गंभीर

राहुल उपाध्याय, KATNI. पन्ना जिले में जहरीली गैस के रिसाव से पिता-पुत्र की मौत हो गई। वहीं एक बेटे की हालत गंभीर है। दोनों मृतकों और घायल को 108 एंबुलेस से कटनी जिला अस्पताल लाया गया है। यह घटना शाहनगर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत परसवारा के लुधगवां गांव की है। जहां शुक्रवार सुबह 10 बजे किसान मर्रू सिंह अपने बड़े बेटे कल्याण सिंह और गुलजार सिंह के साथ खेत में गए थे। मर्रू सिंह और उनका बड़ा बेटा गुलजार सिंह बोरवेल की मशीन निकालने रस्सी के सहारे कुएं में उतरे, लेकिन कुएं में जाते ही गैस रिसाव से दोनों का दम घुटने लगा। छोटा बेटा कल्याण सिंह कुएं के ऊपर से देख रहा था। दोनों को बचाने के लिए वो भी रस्सी के सहारे कुएं में उतरा। लेकिन गैस रिसाव की वजह से बेहोश होने लगा। मदद के लिए तीनों आवाज लगाने लगे। आसपास के मौजूद लोग उनकी मदद करने मौके पर पहुंचे। लोगों ने उन्हें बेहोश दिखा तो पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंचे पुलिस ने तीनों को बेहोशी की हालत में कुएं से बाहर निकलवाया।





जांच में जुटी टीम





पिता-पुत्र की हुई इस मौत के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस तीनों पिता-पुत्र को शाहनगर अस्पताल ले गई। जहां उनकी हालत गंभीर होने के वजह से उन्हें कटनी रेफर कर दिया गया। कटनी में इलाज के दौरान मर्रू सिंह और गुलजार सिंह की मौत हो गई। वहीं कल्याण सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है। पवई SDOP (अनुविभागीय पुलिस अधिकारी) सौरव रत्नाकर ने बताया कि कुएं को सील कर दिया गया है। पुलिस व राजस्व  अधिकारी कुएं में बनी जहरीली गैस की जांच करा रहे हैं।





कुएं के अंदर बोरवेल करवाया था 





किसान मर्रू सिंह के खेत में बना कुंआ करीब 25 फीट गहरा था। खेती के लिए कम पानी होने की वजह से उसने कुएं के अंदर बोरवेल करवाया था। इसमें मोटर डालकर सिंचाई का काम होता था। कुएं के अंदर बोरवेल के मोटर में खराबी आ गई थी। शुक्रवार सुबह मर्रू सिंह अपने बेटे गुलजार सिंह के साथ मोटर को निकालने के लिए नीचे उतरे थे। जहां गैस रिसाव के वजह से दोनों की मौत हो गई।



Katni News katni Father and son died katni Father- son die poisonous gas panna poisonous gas कटनी समाचार कटनी पिता-पुत्र की मौत कटनी पिता-पुत्र की जहरीली गैस से मौत पन्ना जहरीली गैस