भिलाई में निको स्टील कंपनी के मैनेजर को कार में जबरन बैठाकर ले गया आर्मी मैन, मुंह में टेप लगाकर घंटों घुमाया शहर, गिरफ्तार

author-image
Shivam Dubey
एडिट
New Update
भिलाई में निको स्टील कंपनी के मैनेजर को कार में जबरन बैठाकर ले गया आर्मी मैन, मुंह में टेप लगाकर घंटों घुमाया शहर, गिरफ्तार






BHILAI. रायपुर में निको स्टील प्लांट के मैनेजर का एक्स आर्मी मैन ने उसके घर से अपहरण कर लिया। मैनेजर के मुंह में टेप लगाकर आरोपी ने घंटों तक शहर में घुमाया। पैसे के लेन-देन को लेकर आरोपी ने मैनेजर का अपहरण कर ले गया था। आरोपी ने मारपीट कर मैनेजर को उसके घर छोड़ दिया था। दुर्ग पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 



क्या मामला है



जानकारी के मुताबिक निको स्टील प्लांट में गंगदेव प्रसाद मैनेजर। भिलाई के सेक्टर 7 ने अपने परिवार के साथ रहता है। गंगदेव की पहचान वीके एक्स आर्मी मैन बेनी से थी। दोनों के बीच क़रीब चार लाख रुपए का लेन-देन था। 29 जून की रात 8 बजे गंगदेव अपने घर पहुंचा तो बेनी अपनी कार में खड़ा हुआ था। उसने गंगदेव को पकड़कर अपनी कार के अंदर फैल दिया। उसके हाथ-पैर को इलेक्ट्रिक वायर से बांध दिया। साथ ही उसके मुंह में टेप लगा दिया। आरोपी गंगदेव को क़रीब एक घंटे तक शहर में घुमाता रहा। 



मारपीट करने के बाद छोड़ा घर



आरोपी बेनी गंगदेव को कार में बैठाकर अंडा-बालोद रोड ले गया। वहां बेनी ने गंगदेव की जमकर पिटाई की। उसके ऊपर नुकीली वस्तुओं से भी वार किया गया। इसके बाद आरोपी ने पैसा नहीं लाकर देने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने बेनी की कार से हथौड़ा, इलेक्ट्रिक वायर और चाकू बरामद किया है। एक्स आर्मी मैन बेनी प्रसाद के खिलाफ धारा 294, 323, 506,365 के तहत मामला दर्ज किया गया है।


भिलाई में निको स्टील कंपनी के मैनेजर को जबरन ले गया सेना का जवान छत्तीसगढ़ के भिलाई में अपहरण का मामला Army man forcibly took the manager of Niko steel company in Bhilai Kidnapping case in Bhilai Chhattisgarh News
Advertisment