कोरबा में नाती ने बनाया नानी को बंधक, IPL का उधार चुकाने घर में की डकैती, नकली रिवॉल्वर के सहारे दोस्तों के साथ दिया घटना को अंजाम

author-image
Shivam Dubey
एडिट
New Update
कोरबा में नाती ने बनाया नानी को बंधक, IPL का उधार चुकाने घर में की डकैती, नकली रिवॉल्वर के सहारे दोस्तों के साथ दिया घटना को अंजाम








नितिन मिश्रा, KORBA. कोरबा में एक नाती ने अपनी ही नानी बंधक बना लिया। नक़ली रिवॉल्वर के सहारे अपनी बहन को डरा-धमकाकर कमरे में बंद कर दिया। आरोपी ने यह सब आपीएल में हारे हुए पैसे का उधार चुकाने के लिए किया। युवक ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर मामा के घर डकैती की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी भांजे को गिरफ्तार कर लिया हैं। उनके पास से 20 लाख रुपए के ज्वेलरी बरामद की गई है। 



मामा के घर ने भांजे ने की डकैती



जानकारी के अनुसार कोरबा के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एमपी नगर में राजकुमार निर्मलकर का परिवार रहता है। परिवार में मां, पत्नी और बच्चे रहते हैं। राजकुमार अपनी पत्नी के साथ किसी पारिवारिक कार्यक्रम ने शामिल होने गए थे। तभी घर में 4 लोग घुस आए और राजकुमार की मां को बंधक बना लिया। वहीं घर में आई हुई बहन को रिवॉल्वर और चाकू की नोंक पर डराया धमकाया। जिस कमरे में पैसे और गहने रखे हुए थे उस कमरे ने लड़की की लेकर पहुंच गए। आरोपी पैसे और गहने लेकर घर से भाग निकले। 



भांजे ने दिया घटना को अंजाम



राजकुमार निर्मलकर ने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मां और बेटी से घटना के बारे में पूछताछ की। जिसके बाद पुलिस को शक था कि उस मामले में कोई घर का व्यक्ति ही शामिल है। आस-पास पता करने के बाद राजकुमार के भांजे के बारे में पता चला। पुलिस ने भांजे प्रकाश निर्मलकर को थाने लाकर पूछ-ताछ की। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह आईपीएल में सट्टा लगाया था। जिसमें उसने बहुत पैसे हार गए। इसलिए अपने दोस्तों के साथ मिलकर घर में डकैती का प्लान बनाया। पुलिस ने आरोपी के पास से 20 लाख रुपए के जेवर जब्त किए हैं। साथ ही भांजे प्रकाश और उसके साथी अनिल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में शामिल 4 आरोपी फरार हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Korba Robbery in the house to repay the ipl loan कोरबा न्यूज Korba News कोरबा आईपीएल सट्टा वसूली नानी का अपहरण छत्तीसगढ़ न्यूज कोरबा आईपीएल का लोन चुकाने के लिए घर में डकैती korba ipl satta recovery Nani Kidnapped Chhattisgarh News