दुनिया की सबसे बड़ी घंटी को मोल्ड बॉक्स से बाहर निकालने का काम शुरू, रिवर फ्रंट के घाटों पर होंगे क्रार्यक्रम, शहर में CM का दौरा

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
दुनिया की सबसे बड़ी घंटी को मोल्ड बॉक्स से बाहर निकालने का काम शुरू, रिवर फ्रंट के घाटों पर होंगे क्रार्यक्रम, शहर में CM का दौरा

KOTA. राजस्थान के कोटा में रिवर फ्रंट पर बनने वाली सबसे बड़ी घंटी को मोल्ड बॉक्स से बाहर निकालने का काम भी शुरू हो गया है। बता दें कि इसको लेकर विवाद अभी भी खत्म नहीं हुआ है। इसके साथ ही सीएम अशोक गहलोत दो दिनों तक कोटा में रहेंगे। इस दौरान रिवर फ्रंट के घाटों पर कई प्रोग्राम करवाएं जाएंगे, जिसके लिए तैयारियां शुरू हो गईं हैं।



क्यों विवादों में आई दुनिया की सबसे बड़ी घंटी ?



विवादों में घिरी दुनिया की सबसे बड़ी घंटी को लेकर इसके कांस्टिंग इंजीनियर देवेंद्र आर्य ने आरोप लगाया था कि नगर विकास न्यास (यूआईटी) और कॉन्ट्रैक्टर ने डेढ़ करोड़ रुपए का पेमेंट अटका दिया है। इसके साथ ही घंटी बनाने का श्रेय डिजाइनर को दे दिया गया। देवेंद्र आर्य का कहना है कि घंटी को बाहर निकालने में जल्दबाजी की जा रही है, इससे घंटी को नुकसान पहुंच सकता है। हालांकि, यूआईटी ने कहा कि इसे निकालने में जबरन देरी की जा रही है। इसलिए इसे दूसरे एक्सपर्ट्स की मदद से निकालने का काम शुरू कर दिया गया है।



ऑक्सीजोन का होगा उद्घाटन



यहां चंबल रिवर फ्रंट को नाइट टूरिज्म का बड़ा केंद्र बनाने का काम प्रारंभ हो गया है। इसके लिए घाटों को सजाया जा रहा है। इस दौरान घाटों में लाइटिंग, साफ-सफाई से लेकर खूबसूरत थीम्स रखी गईं हैं। बता दें कि 12 सितंबर को रिवर फ्रंट और 13 सितंबर को सिटी पार्क यानी ऑक्सीजोन का उद्घाटन होने जा रहा है। इसके उद्घाटन में विभिन्न देशों के डेलीगेट्स को आमंत्रित किया गया है।




 


कोटा रिवर फ्रंट के घाट सबसे बड़ी घंटी मोल्ड बॉक्स से बाहर निकलेगी सबसे बड़ी घंटी पर विवाद दुनिया की सबसे बड़ी घंटी राजस्थान कोटा की सबसे बड़ी घंटी Ghats of Kota River Front biggest bell will come out of the mold box dispute over the biggest bell world's biggest bell Rajasthan's biggest bell of Kota
Advertisment