महू से होगी शुरुआत, लाड़ली बहना सेना की सदस्यों को लाठी-तलवार चलाना सिखाया जाएगा, लव जिहाद भी रोकेंगी

author-image
Puneet Pandey
एडिट
New Update
महू से होगी शुरुआत, लाड़ली बहना सेना की सदस्यों को लाठी-तलवार चलाना सिखाया जाएगा, लव जिहाद भी रोकेंगी

MHOW. मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना योजना के लॉन्च होने के बाद अब लाड़ली बहना सेना बनाई जाएगी। इस सेना के गठन की शुरुआत मंत्री उषा ठाकुर के विधानसभा क्षेत्र महू से हो गई है। ‍जानकारी के अनुसार सेना में 21 महिलाओं की टोली होगी। आत्मरक्षा के लिए महिलाओं को लाठी और तलवार चलाना सिखाया जाएगा। यह सेना लव जिहाद भी रोकेगी।



महू की हर पंचायत में बनेगी सेना



मंत्री उषा ठाकुर ने जानकारी दी कि महू की सभी 78 पंचायतों में लाड़ली बहना सेना का गठन होगा। इसमें हर पंचायत में 21 महिलाओं की टोली बनाई जाएगी।

टोली में शामिल महिलाओं को लाठी और तलवार चलना सिखाया जाएगा। इसके अलावा ये महिलाएं गांवों में पेड़ पौधे लगाने, मंदिरों में भजन मंडली बनाने, नशा मुक्ती अभियान चलाने का काम करेंगी। इसके साथ ही लव जिहाद को भी रोकने का काम भी इनके हवाले होगा।



सीएम ने दिया था सुझाव



मंत्री उषा ठाकुर ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहना सेना बनाने का सुझाव दिया था। महू से होने वाली यह शुरुआत महिलाओं के सशक्तिकरण में बड़ा कदम है। इस सेना में जोड़ने के लिए महिलाओं का चयन स्वेच्छा के आधार पर होगा।



इंदौर में भी बनेगी लाड़ली बहना सेना



बढ़ रहे अपराधों को देखते हुए इंदौर में लाड़ली बहना सेना का गठन किया जा रहा है। इसके साथ ही लाड़ली बहना सेना के वॉट्स ऐप ग्रुप्स का गठन किया जा रहा है। इसमें महिला पुलिस अधिकारियों को भी जोड़ा जाएगा। 


उषा ठाकुर Usha Thakur महू लाड़ली बहना सेना Mhow ladli behna sena