शिवराज के मंत्री भूपेंद्र सिंह के खिलाफ लोकायुक्त ने शुरू की जांच, आय से अधिक संपत्ति का आरोप, कांग्रेस ने की थी शिकायत

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
शिवराज के मंत्री भूपेंद्र सिंह के खिलाफ लोकायुक्त ने शुरू की जांच, आय से अधिक संपत्ति का आरोप, कांग्रेस ने की थी शिकायत

BHOPAL. शिवराज सरकार के एक और मंत्री मुसीबतों में फंसते नजर आ रहे हैं। इस बार मंत्री भूपेंद्र सिंह पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में लाकोयुक्त ने जांच शुरु कर दी है। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जेपी धनोपिया और कांग्रेस के आरटीआई प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पुनीत टण्डन ने इस संबंध में शिकायत की थी।



कांग्रेस नेताओं ने लगाए थे आरोप



आपको बता दें कि कांग्रेस नेताओं ने 30 मई को प्रदेश कांग्रेस कार्यलाय में प्रेस वार्ता में नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह पर चुनाव आयोग में पेश किए गए उनके शपथ पत्रों, एडीआर रिपोर्ट और खसरा अभिलेखों के आधार पर अनुपातहीन संपत्ति होने के आरोप लगाए थे। कांग्रेस नेताओं की शिकायत पर लोकायुक्त ने जांच क्रमांक 0035/ई/ 2023-24 के मामले में पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त से 8 अगस्त 2023 तक जांच रिपोर्ट मांगी है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया था कि उनके और उनके परिजन ने 10 साल के भीतर लगभग 46 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति हासिल की है। साल 2018-19 में लगभग 7 करोड़ रूपये वार्षिक आय होने संबंधी रिटर्न पेश करना भी अनुपातहीन एवं आय से अधिक संपत्ति को दर्शाता है।



ये खबर भी पढ़िए..



मध्यप्रदेश में थर्ड फ्रंट को लीड करेगी BRS, जयस से जुड़े आनंद राय समेत 5 लोगों ने ली सदस्यता



मानहानि का केस करेंगे मंत्री भूपेंद्र सिंह



नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह का कहना है कि मेरी चल-अचल संपत्ति पैतृक और घोषित है। कांग्रेस ने तथ्यहीन आरोप लगाए हैं। पैतृक भूमि पर बैंकों से लोन लेकर बनाई गई संपत्ति को लेकर कांग्रेस भ्रमित कर रही है। वे कांग्रेस के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराएंगे।


शिवराज सरकार में मंत्री भूपेंद्र सिंह Madhya Pradesh Lokayukta filed the case Bhupendra Singh minister in Shivraj government Minister Bhupendra Singh आय से अधिक संपत्ति का मामला Madhya Pradesh News disproportionate assets case मंत्री भूपेंद्र सिंह मध्यप्रदेश लोकायुक्त ने दर्ज किया केस