मध्यप्रदेश में बीजेपी तो जीती, लेकिन शिवराज के कई मंत्री नहीं बचा पाए अपनी सीट

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
मध्यप्रदेश में बीजेपी तो जीती, लेकिन शिवराज के कई मंत्री नहीं बचा पाए अपनी सीट

BHOPAL. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आ चुका है। बीजेपी ने प्रचंड जीत दर्ज की, लेकिन शिवराज कैबिनेट के 12 मंत्री अपनी सीट भी नहीं बचा पाए। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, महेंद्र सिंह सिसोदिया समेत 12 मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा।

शिवराज कैबिनेट के 12 मंत्री हारे

narottam.pngनरोत्तम मिश्रा 7 हजार 742 वोट से हारे

mahendra.pngमहेंद्र सिंह सिसोदिया 14 हजार 796 वोट से हारे

arvind .pngअरविंद भदौरिया 20 हजार 228 वोट से हारे

suresh.pngसुरेश धाकड़ 49 हजार 481 वोट से हारे

lodhi rahul.pngराहुल लोधी 8 हजार 117 वोट से हारे

ramkhelawan.pngरामखेलावन पटेल 6 हजार 490 वोट से हारे

kavre.pngरामकिशोर कावरे 25 हजार 948 वोट से हारे

bisen.pngगौरीशंकर बिसेन 29 हजार 195 वोट से हारे

premsingh.pngप्रेमसिंह पटेल 11 हजार 172 वोट से हारे

dattigaon.pngराजवर्धन सिंह दत्तीगांव 2 हजार 976 वोट से हारे

kamal.pngकमल पटेल 870 वोट से हारे

bharat lose.jpgभारत सिंह कुशवाह 3 हजार 282 वोट से हारे

शिवराज कैबिनेट के 19 मंत्री जीते

  • रहली से गोपाल भार्गव जीते।
  • सांवेर से तुलसीराम सिलावट जीते।
  • हरसूद से विजय शाह जीते।
  • मल्हारगढ़ से जगदीश देवड़ा जीते।
  • अनूपपुर से बिसाहूलाल साहू जीते।
  • खुरई से भूपेंद्र सिंह जीते।
  • मानपुर से मीना सिंह मांडवे जीतीं।
  • सुरखी से गोविंद सिंह राजपूत जीते।
  • पन्ना से बृजेंद्र प्रताप सिंह जीते।
  • नरेला से विश्वास सारंग जीते।
  • सांची से प्रभुराम चौधरी जीते।
  • ग्वालियर से प्रद्युम्न सिंह तोमर जीते।
  • जावद से ओम प्रकाश सखलेचा जीते।
  • महू से उषा ठाकुर जीतीं।
  • उज्जैन दक्षिण से मोहन यादव जीते।
  • सुवासरा से रदीप सिंह डंग जीते।
  • रीवा सेराजेंद्र शुक्ला जीते
  • शाजापुर से राज्यमंत्री इंदर सिंह परमार जीते।
  • मुंगावली से राज्यमंत्री बृजेंद्र सिंह यादव जीते।

एक मंत्री ने चुनाव नहीं लड़ा, एक का टिकट कटा

शिवराज सरकार में खेल मंत्री रहीं यशोधरा राजे ने स्वास्थ्य कारणों की वजह से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। वहीं बीजेपी ने मंत्री OPS भदौरिया का टिकट काट दिया था।

मध्यप्रदेश चुनाव रिजल्ट mp result Madhya Pradesh Election Result mp election result Madhya Pradesh Assembly Election मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव मध्यप्रदेश के मंत्रियों का रिजल्ट मध्यप्रदेश के मंत्री हारे ministers lose
Advertisment