'गांव के गुगल हैं कोटवार', सीएम की घोषणा- सरकार देगी फ्री सिम और रिचार्ज, कोटवारों का मानदेय बढ़ाया

BP Shrivastava | Sept 24, 2023, 24:00 IST
Share
 'गांव के गुगल हैं कोटवार', सीएम की घोषणा- सरकार देगी फ्री सिम और रिचार्ज, कोटवारों का मानदेय बढ़ाया
'गांव के गुगल हैं कोटवार', सीएम की घोषणा- सरकार देगी फ्री सिम और रिचार्ज, कोटवारों का मानदेय बढ़ाया

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को भोपाल में कोटवार सम्मेलन में कई घोषणाएं कीं। सीएम ने कोटवार गांव का गुगल बताया। साथ ही उनके मानदेय में 500 रुपए की बढ़ोतरी की और फ्री सिम और रिचार्ज कराने का ऐलान किया।

BHOPAL. विधानसभा चुनाव की आहट के बीच भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में रविवार, 24 सितंबर को कोटवार सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोटवार एक तरह से गांव के गुगल हैं। जो काम कोटवार करते हैं वो कलेक्टर-कमिश्नर नहीं सकते। इस दौरान सीएम ने कोटवारों के मानदेय में 500 रुपए की बढ़ोतरी की और कहा कोटवारों को फ्री सिम दी जाएगी और रिचार्ज शासन कराएगा। इसके अलावा सीएम ने कोटवारों के हित में कई और घोषणाएं भी कीं।

कोटवार गांव के देवता जैसे- शिवराज सिंह

सीएम ने मंच के आगे बने रैंप पर जार कोटवारों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कोटवार गांव के देवता जैसे होते हैं। जैसे ग्राम देवता के बिना कोई शुभ काम शुरू नहीं होता इसी तरह कोटवार की गांवों में भूमिका है। सीएम ने कहा, आप गांव के गुगल हैं, चलते फिरते गुगल हैं। सभी जानकारी रखते हैं और जमीन से जुड़ें हुए हैं। सीएम ने बचपन की यादें ताजा करते हुए कहा कि जब मैं छोटा था तो रात में एक आवाज आती थी ... जागते रहो। पूरा गांव जब आराम से सोता था तक कोटवार जागता था।

कोटवारों को रिटायमेंट पर मिलेंगे 1 लाख रुपए

इस चुनावी मौसम में सीएम शिवराज ने कोटवारों पर भी सौगातों की बरसात की और कहा कि मैं सरकार नहीं परिवार चलाता हूं और इस परिवार का मुखिया होने के नाते हर वर्ग के सुख-दुख का ध्यान रखना मेरा धर्म है। सीएम मंच से यह घोषणा की कि सभी कोटवारों को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ दिया जाएगा। कोटवारों की वर्दी का रंग भी अब खाकी होगा। कोटवारों को सेवानिवृत्ति पर अब एक लाख रुपए धनराशि प्रदान की जाएगी।

मानदेय बढ़ाने की घोषणा

सीएम शिवराज ने कोटवारों के मानदेय राशि में वृद्धि की घोषणा की। सीएम ने कहा कि कोटवारों के वेतन में हर साल न्यूनतम 500 रुपए की वृद्धि की व्यवस्था की जाएगी। ऐसे कोटवार जिनके पास सेवाभूमि नहीं है, उन्हें 4000 रुपए मासिक मिलते हैं। अब उन्हें 8000 रुपए मासिक मिलेंगे। जिन कोटवारों को 1000 रुपए मिलते हैं, उन्हें बढ़ाकर 2000 और जिन्हें 600 रुपये मिलते हैं, उन्हें 1200 रुपये दिए जाएंगे। सीएम ने यह भी कहा कि 10 एकड़ तक की सेवाभूमि वाले कोटवारों को भी न्यूनतम 1000 रुपए मानदेय दिया जाएगा।

Tags:
  • Madhya Pradesh News
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • CM Shivraj Singh Chauhan
  • सीएम शिवराज सिंह चौहान
  • Kotwar conference in Bhopal
  • honorarium of Kotwars increased
  • free SIM and recharge to Kotwars
  • भोपाल में कोटवार सम्मेलन
  • कोटवारों का मानदेय बढ़ाया
  • कोटवारों को फ्री सिम और रिचार्ज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती