लोकतंत्र बचाओ यात्रा में 8 किमी से ज्यादा पैदल चले दिग्विजय सिंह, कहा- संविधान से खिलवाड़ कर रही बीजेपी सरकार
The Sootr CG | Oct 03, 2023, 24:00 IST
लोकतंत्र बचाओ यात्रा में 8 किमी से ज्यादा पैदल चले दिग्विजय सिंह, कहा- संविधान से खिलवाड़ कर रही बीजेपी सरकार
लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ यात्रा 2 अक्टूबर को भोपाल पहुंची। यात्रा में दिग्विजय सिंह लांबा खेड़ा से शामिल हुए। उन्होंने कहा, बीजेपी सरकार संविधान के साथ खिलवाड़ कर रही है।
BHOPAL. विदिशा के लटेरी से निकाली गई लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ यात्रा सोमवार 2 अक्टूबर को भोपाल पहुंची। यात्रा में राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह लांबा खेड़ा से शामिल हुए और वे यात्रा के साथ करीब 8 किमी से ज्यादा पैदल चले। अंबेडकर मैदान पहुंचकर उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार संविधान के साथ खिलवाड़ कर रही है। दिग्विजय ने सीएम शिवराज सिंह चौहान के जब चला जाऊंगा...वाले बयान पर कहा कि उन्हें कोई याद नहीं करेगा।
यह कहा दिग्विजय सिंह ने
दिग्विजय सिंह कहा कि हमारे आदिवासी भाइयों-बहनों ने सुनील कुमार आदिवासी के साथ करीब 400 किमी की यात्रा की। इस यात्रा का केवल एक ही मकसद था, जो संवैधानिक अधिकार हमारे अजा-जजा को मिले हुए हैं, उसकी जानकारी लोगों तक पहुंचाना और जमीनी हकीकत पता लगाना। जिनको हमने पट्टे दिए थे, उनके पास वे पट्टे बचे भी हैं या नहीं? कहीं वे पट्टे कैंसिल तो नहीं हो गए और जो जंगल की जमीनों के पट्टे होने थे, वे हुए की नहीं। इन्हीं जानकारियों के लिए ये यात्रा शुरू की गई थी।
शिवराज पर कसा तंज
दिग्विजय ने सीएम शिवराज के 'जब चला जाऊंगा तब मैं याद आऊंगा' वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा कि मामा कह रहे हैं कि उनकी विदाई के बाद लोग उसे याद करेंगे। उन्हें कोई नहीं याद करने वाला, शिवराज को केवल उनके दलाल ही याद करेंगे। जो दलाल थे और जो शिवराज को कमीशन देते थे वे ही उनको याद करने वाले हैं और कोई नहीं।

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari