राज्य सेवा परीक्षा 2021 मेंस का रिजल्ट जारी, द सूत्र ने बताया था 7 दिन में घोषित हो जाएगा रिजल्ट, 1046 इंटरव्यू के लिए हुए पास

BP Shrivastava | Nov 25, 2023, 24:00 IST
Share
राज्य सेवा परीक्षा 2021 मेंस का रिजल्ट जारी, द सूत्र ने बताया था 7 दिन में घोषित हो जाएगा रिजल्ट, 1046 इंटरव्यू के लिए हुए पास
राज्य सेवा परीक्षा 2021 मेंस का रिजल्ट जारी, द सूत्र ने बताया था 7 दिन में घोषित हो जाएगा रिजल्ट, 1046 इंटरव्यू के लिए हुए पास

राज्य सेवा परीक्षा 2021 की मेंस का रिजल्ट मप्र लोक सेवा आयोग (पीएससी) ने शनिवार, 25 नवंबर शाम को जारी कर दिया है। द सूत्र ने बीते 19 नवंबर को ही बता दिया था 7 दिन में रिजल्ट आएगा।

संजय गुप्ता, INDORE. राज्य सेवा परीक्षा 2021 की मेंस का रिजल्ट मप्र लोक सेवा आयोग (पीएससी) ने शनिवार, 25 नवंबर शाम को जारी कर दिया है। द सूत्र ने बीते रविवार 19 नवंबर को ही बता दिया था कि रिजल्ट जारी करने के लिए पीएससी को चुनाव आयोग से मंजूरी मिल गई है और यह सात दिन के भीतर जारी हो जाएंगे। द सूत्र की सूचना फिर सही साबित हुई और आयोग ने रिजल्ट जारी कर दिया। इसके इंटरव्यू मार्च 2024 में पहले से ही प्रस्तावित है।

कुल 1046 उम्मीदवार हुए सफल घोषित

आयोग द्वारा इस परीक्षा के लिए भी 87-13 फीसदी के फार्मूले के तहत रिजल्ट घोषित किया गया है। इसमें कुल 1046 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए सफल घोषित किया गया है। इसमें कुल 290 पदों में से 87 फीसदी पदों के लिए मूल रिजल्ट में 794 उम्मीदवारों को रखा गया है, वहीं 13 फीसदी पदों के लिए प्रोवीजनल रिजल्ट में कुल 252 को सफल घोषित किया गया है।

PSC Result 1.jpg
PSC Result 1.jpg

PSC 2.jpg
PSC 2.jpg

PSC 3.jpg
PSC 3.jpg

PSC 4.jpg
PSC 4.jpg

PSC 5.jpg
PSC 5.jpg

PSC 6.jpg
PSC 6.jpg

PSC 7.jpg
PSC 7.jpg

PSC 8.jpg
PSC 8.jpg

PSC 9.jpg
PSC 9.jpg

PSC 10.jpg
PSC 10.jpg

PSC11.jpg
PSC11.jpg

PSC 12.jpg
PSC 12.jpg

जुलाई में हुई थी मेंस, अब मार्च 2024 में इंटरव्यू

आयोग ने इसके लिए प्री 19 जून 2022 में ली थी और बाद में 17 से 22 जुलाई 2023 में मेंस आयोजित हुई थी। इसके बाद यह रिजल्ट जारी किया गया है, अब मार्च 2024 में आयोग इंटरव्यू कराने जा रहा है, जिसका संभावित शेड्यूल पहले ही जारी हो चुका है।

स्टेट इंजीनियरिंग 2022 का भी रिजल्ट जारी

इसी के साथ आयोग ने स्टेट इंजीनियरिंग परीक्षा 2022 का भी रिजल्ट जारी कर दिया है। इसके भी इंटरव्यू मार्च 2024 के लिए भी आयोग ने संभावित रूप से शेड्यूल्ड किए हुए हैं।

Tags:
  • Indore News
  • Madhya Pradesh News
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • इंदौर समाचार
  • MP PSC Exam
  • एमपी पीएससी परीक्षा
  • State Service Exam 2021 Mains Result
  • MP PSC Mains Result
  • राज्य सेवा परीक्षा 2021 मेंस रिजल्ट
  • एमपी पीएससी मेंस रिजल्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari