Padma Bhushan सम्मान पाने वाले पहले विदेशी Young Liu कौन हैं? जानें उनके बारे में सबकुछ
BP Shrivastava | Jan 27, 2024, 13:31 IST
Padma Bhushan सम्मान पाने वाले पहले विदेशी Young Liu कौन हैं? जानें उनके बारे में सबकुछ
ताइवान की टेक्नोलॉजी कंपनी फॉक्सकॉन के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर Young Liu को भारत सरकार ने पद्मभूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया है। वे पहले विदेशी हैं, जिन्हें सरकार ने तीसरा सबसे बड़ा सिविलियन अवॉर्ड दिया है।
NEW DELHI. पहली बार देश के पद्म भूषण सम्मान से किसी विदेशी शख्सियत को नावाजा गया। ताइवान की टेक्नोलॉजी कंपनी फॉक्सकॉन के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर Young Liu को भारत सरकार ने पद्मभूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया है। वे पहले विदेशी हैं, जिन्हें सरकार ने तीसरा सबसे बड़ा सिविलियन अवॉर्ड दिया है। टेक्नोलॉजी वर्ल्ड में यंग लुई का नाम अदब के साथ लिया जाता है। वे Foxconn के मुखिया हैं जो 70 प्रतिशत आईफोन को असेम्बल करती है। भारत में भी इस कंपनी का तेजी से विस्तार हो रहा है।
Young Liu 3 कंपनी के फाउंडर रह चुके
Foxconn दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरर है। यंग लुई को बड़े इनोवेटर के रूप में भी जाना जाता है जिनका अनुभव करीब 4 दशकों का है। अपने जीवनकाल में उन्होंने 3 कंपनी की स्थापना की। Young Micro Systems कंपनी की स्थापना उन्होंने 1988 में की। IC डिजाइन कंपनी की स्थापना 1995 में की और ITE Tech की स्थापना साल 1997 में की।
![Modi with liu.jpeg]()
Young Liu कंप्यूटर इंजीनियरिंग में MS
Young Liu के एजुकेशन की बात करें तो उन्होंने सदर्न कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में MS की डिग्री हासिल की है। ताइवान के नेशनल सियाहो टंग यूनिवर्सिटी से उन्होंने इलेक्रोफिजिक्स में बैचलर डिग्री ली है। उनके बारे में यह जानकारी फॉक्सकॉन की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अवॉर्ड मिलने के बाद उन्होंने भारत के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।
भारत में तेजी से हो रहा Foxconn का विस्तार
Foxconn भारत में तेजी से अपने बिजनेस का विस्तार कर रही है। दिसंबर महीने में कंपनी को भारत में 1 बिलियन डॉलर के एडिशनल फंडिंग की मंजूरी मिली थी। इससे भारत में नया कारखाना खोला जाएगा, जहां केवल Apple प्रोडक्ट्स का निर्माण किया जाएगा। कोविड के बाद कंपनी चीन के अलावा भारत में अपना विस्तार कर रही है। साल 2023 में दक्षिण भारत में कंपनी ने तेजी से अपना पैर फैलाया है। अप्रैल 2024 तक भारत में कंपनी की योजना iPhone बनाने की है।
चीन से बढ़ा तनाव
फॉक्सकॉन दुनिया की सबसे बड़ी कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है। कोरोना और चीन के साथ तनाव के बाद फॉक्सकॉन चीन से बाहर भी उत्पादन कर रही है। पिछले साल उन्होंने कहा था कि भारत में सुधार और नीतियों ने इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग के लिए बहुत बड़े मौके दिए हैं। उन्होंने कहा था, 'भविष्य में मैन्युफैक्चरिंग के लिए भारत बहुत महत्वपूर्ण देश होगा।'
बता दें कि पद्म भूषण भारत के सबसे बड़े सम्मानों में से एक है। इसे गणतंत्र दिवस के पहले दिया जाता है। इस साल 132 लोगों को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है।

Modi with liu.jpeg

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA