आदि शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची प्रतिमा तैयार, कल होगा लोकार्पण, चमक फीकी ना पड़े इसलिए की जा रही है प्रोटेक्टिव कोटिंग

Pratibha Rana | Sept 20, 2023, 24:00 IST
Share
आदि शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची प्रतिमा तैयार, कल होगा लोकार्पण, चमक फीकी ना पड़े इसलिए की जा रही है प्रोटेक्टिव कोटिंग
आदि शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची प्रतिमा तैयार, कल होगा लोकार्पण, चमक फीकी ना पड़े इसलिए की जा रही है प्रोटेक्टिव कोटिंग

आदि शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची प्रतिमा "स्टेच्यू ऑफ वननेस" का कार्य अंतिम चरण पर है। मध्यप्रदेश की करीब दो हजार करोड़ रुपयों की एक महत्वाकांक्षी धार्मिक एवं आध्यात्मिक योजना खण्डवा जिले के तीर्थस्थल ओम्कारेश्वर में आकार ले रही है।

BHOPAL. मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर में 'एकात्म धाम' बनकर तैयार हो चुका है। यहां आदि गुरु शंकराचार्य की 108 फुट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई है। ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य की प्रतिमा को बनाने में देश भर के ख्यातनाम कलाकारों और इंजीनियरों ने हिस्सा लिया। कल 21 सितंबर को सीएम शिवराज सिंह चौहान इस प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे। इसकी तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही है। यहां पर मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के अलावा हवन, यज्ञ आदि धार्मिक कार्य होंगे, जिसमें बड़ी संख्या में साधु संत सम्मिलित होंगे।

आदि शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची प्रतिमा बनकर तैयार

तीर्थनगरी ओम्कारेश्वर में जगतगुरु आदि शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची प्रतिमा "स्टेच्यू ऑफ वननेस" का काम पूरा हो गया है। प्रदेश की करीब दो हजार करोड़ रुपयों की एक महत्वाकांक्षी धार्मिक और आध्यात्मिक योजना खंडवा जिले के तीर्थस्थल ओम्कारेश्वर में आकार ले रही है। इसमें ओंकार पर्वत पर 28 एकड़ में अद्वैत वेदांत पीठ और आदि शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा स्थापित की जा रही है। इस योजना के पहले फेज में आदि शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची प्रतिमा " स्टेच्यू ऑफ वननेस" बनकर तैयार है।

कल होना है लोकार्पण

बता दें, कल इस प्रतिमा का लोकार्पण कल होना है। इस प्रतिमा की चमक बनी रहे इसलिए प्रोटेक्टिव कोटिंग की जा रही है। कोटिंग में प्रतिमा पर एक्जोनोबल पेंट और स्ट्रक्चरल पेंट की एक ऐसी परत चढ़ाई जाती है, जो उसे जंग से बचाने और मौसम से धातु पर पड़ने वाले प्रभाव को रोक देती है।

एकात्म धाम की खूबियां

एकात्म धाम में बने शंकर संग्रहालय में आचार्य शंकर के जीवन दर्शन और सनातन धर्म की हर जानकारी दी जाएगी। यहां लेजर लाइट, वॉटर साउंड शो, आचार्य शंकर की लाइफ पर फिल्म, सृष्टि नाम का अद्वैत व्याख्या केंद्र, एक अद्वैत नर्मदा विहार भी आकर्षण का केंद्र होंगे। ये प्रतिमा तांबे से बनाई गई है। कोटिंग प्रतिमा पर सुरक्षा कवच की तरह काम करेगी। यह कोटिंग 7 से 10 साल तक रहती है।

Tags:
  • Statue of Oneness
  • Adi Shankaracharya
  • आदि शंकराचार्य
  • Tall Shankaracharya Statue
  • Adi Shankaracharya Statue Inauguration
  • स्टेच्यू ऑफ वननेस
  • ऊंची शंकराचार्य की प्रतिमा
  • आदि शंकराचार्य प्रतिमा लोकार्पण
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती