राप्रसे के 13 अफसरों को होगा आईएएस अवार्ड, इस बार भी गैर राप्रसे अधिकारी नहीं बन पाएंगे IAS
News In Short
- एसएएस अधिकारियों को आगामी डीपीसी में आईएएस पदोन्नति मिलेगी।
- एसएएस संघ के विरोध के कारण गैर-एसएएस अधिकारियों को बाहर किया गया।
- इस वर्ष 13 आईएएस पदों के लिए चयन होगा।
- 13 पदों के लिए 39 अधिकारियों के नामों पर विचार होगा।
- डीपीसी बैठक में चयनित 13 अधिकारियों के नाम तय होंगे।
News In Detail
राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के 13 अफसरों को आईएएस में पदोन्नत करने के लिए जल्द ही DPC (डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी) होने जा रही है। हर बार की तरह इस बार भी राप्रसे संघ के विरोध के चलते NON-SAS अफसरों को आईएएस में पदोन्नत होने का मौका नहीं मिलेगा, यानी पूरी प्रक्रिया अब केवल SAS अधिकारियों तक सीमित रहेगी।
क्या है पूरा मामला?
राज्य सरकार हर साल एक तय प्रक्रिया के तहत SAS अधिकारियों को प्रमोट कर IAS बनाती है। इसके लिए DPC बैठती है, जिसमें योग्य अधिकारियों के नामों पर विस्तार से विचार होता है। इस बार कुल 13 पद खाली हैं, जिन पर प्रमोशन होना है और इन्हीं के लिए स्क्रीनिंग प्रक्रिया चल रही है।
Non-SAS क्यों बाहर हुए?
पहले कयास लगाए जा रहे थे कि कुछ पदों पर Non-SAS को भी मौका मिल सकता है। लेकिन एसएएस संघ के विरोध के चलते Non-SAS का मामला इस बार भी अटक गया। अब केवल राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) कोभी आईएएस अवार्ड होगा। जीएडी ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है जल्द ही डीपीसी के लिए यूपीपीएससी को भेजा जाएगा।
13 पदों के लिए 39 नामों पर होगा विचार
यूपीपीएससी को 13 अफसरों को आईएएस अवार्ड करने के लिए 39 नाम भेजे जाएँगे। दरअसल डीपीसी में एक पद के लिए 3 नाम जोन ऑफ कंसीडरेशन में भेजे जाते है।
इन 13 नामों पर लग सकती है मुहर
DPC में जिन 13 अधिकारियों को आईएएस अवार्ड हो सकता है, वो हैं-
जयेंद्र कुमार विजयावत, मनोज मालवीय, कमल चंद्र नगर, मिनिषा पांडेय, इला तिवारी, सपना एम. लोवंशी, नीता राठौर, रानी पासी, शैलेंद्र सिंह सोलंकी, वर्षा सोलंकी, प्रियंका गोयल, अभिषेक दुबे, नरोत्तम प्रसाद भार्गव।
डीपीसी में इन 39 नामों पर होगा विचार
आईएएस अवार्ड के लिए होने वाली डीपीसी में जिन 39 नामों पर विचार होगा उनमें जयेंद्र कुमार विजयावत, मनोज मालवीय, कमल चंद्र नगर, मिनिषा पांडेय, इला तिवारी, सपना एम. लोवंशी, नीता राठौर, शैलेंद्र सिंह सोलंकी, रानी पासी, रंजना देवड़ा, माधवी नागेंद्र, वर्षा सोलंकी, प्रियंका गोयल, अभिषेक दुबे, नरोत्तम प्रसाद भार्गव, निधि सिंह राजपूत, निमिषा जायसवाल, संदीप कुमार सोनी, रिंकिश कुमार वैश्य, माया अवस्थी, भूपेंद्र कुमार गोयल, विवेक कुमार रघुवंशी, प्रदीप जैन, अखिलेश कुमार जैन, डॉ. अभय सिंह खरारी, रजनीश कसेरा, एकता जायसवाल, हृदयेश कुमार श्रीवास्तव, लता शरणागत, महीप किशोर तेजस्वी, मिलिंद कुमार नागदेवे, राज कुमार खत्री, कृष्ण कुमार रावत, डॉ. इच्छित गढ़पाले, विशाल चौहान, मेहताब सिंह गुर्जर, अतेंद्र सिंह गुर्जर
सुरभि तिवारी,वंदना मेहरा का नाम शामिल है।
आगे क्या होगा?
अब सभी की नजरें DPC बैठक पर टिकी हैं। कि इन 39 नामों में से किन 13 अधिकारियों को IAS अवार्ड होगा।
ये खबरें भी पढ़ें...
एमपी में निगम-मंडल अध्यक्षों के नामों को दिल्ली से हरी झंडी! जल्द आएगी सूची
MP School Timing Changes 2026: गर्मी के चलते एमपी में बदला स्कूलों का समय
मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय का फरमान, अब 14 दिन में होगा FIR का फैसला
कम वेतन से परेशान आउटसोर्स कर्मचारी, सामूहिक आत्मदाह की दी चेतावनी, खंडेलवाल को लिखा पत्र