कम वेतन से परेशान आउटसोर्स कर्मचारी, सामूहिक आत्मदाह की दी चेतावनी, खंडेलवाल को लिखा पत्र

Aman Vaishnav | Apr 16, 2026, 12:35 IST
Share
mp government employees protest bhopal bjp headquarter 28 april
mp government employees protest bhopal bjp headquarter 28 april

मध्य प्रदेश के आउटसोर्स और अस्थायी कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर 28 अप्रैल को सामूहिक आत्मदाह की चेतावनी दी है। इन कर्मचारियों ने बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को पत्र लिखकर अपनी समस्याएं बताई हैं।

मध्य प्रदेश के सरकारी विभागों में काम करने वाले आउटसोर्स, अस्थायी और अंशकालिक कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ बड़ा कदम उठाने की चेतावनी दी है।

कर्मचारियों का कहना है कि अगर उनकी मांगों पर जल्दी कोई कदम नहीं उठाया गया, तो वे 28 अप्रैल 2026 को भोपाल स्थित बीजेपी मुख्यालय के सामने सामूहिक आत्मदाह करेंगे।

a703e542-bd0
a703e542-bd0

खंडेलवाल को लिखा पत्र

इस मामले में आउटसोर्स, अस्थायी, अंशकालिक, ग्राम पंचायत कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को एक पत्र भेजकर अपनी समस्याएं बताई हैं।

मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वासुदेव शर्मा के मुताबिक प्रदेश में बड़ी संख्या में कर्मचारी बहुत कम वेतन पर काम कर रहे हैं। कई विभागों में कर्मचारियों को महज दो हजार से आठ हजार रुपए महीने मिल रहे हैं, जो निर्धारित न्यूनतम वेतन (12 हजार 425 से 16 हजार 769 रुपए) से काफी कम है।

आर्थिक तंगी से जूझ रहे कर्मचारी

ग्राम पंचायतों में चौकीदार, नल-जल चालक, सफाईकर्मी और अन्य कर्मचारी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। स्कूल और छात्रावासों में काम करने वाले अंशकालिक कर्मचारियों की स्थिति भी बहुत खराब है।

सरकार विकास के बड़े दावे कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर कर्मचारियों की हालत चिंताजनक है।

2003 के बाद से नियमित सरकारी भर्तियों में भारी कमी आई है। तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पद लगभग समाप्त हो जाने से रोजगार संकट और बढ़ गया है।

50 हजार से ज्यादा आवेदन पर समाधान नहीं

कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगें सरकार के सामने रख रहे हैं। अब तक 50 हजार से ज्यादा आवेदन सरकार को भेजे जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

कर्मचारियों ने प्रदेश में बढ़ती आर्थिक परेशानियों का भी जिक्र किया है। साथ ही हजारों श्रमिकों की असमय मौत और आत्महत्याओं का हवाला दिया है।

कर्मचारियों की प्रमुख मांगें

  • अंशकालिक कर्मचारियों को पूरा काम लेने पर न्यूनतम वेतन (12 हजार 425 से 16 हजार 769 रुपए) दिया जाए और उन्हें नियमित किया जाए।
  • ग्राम पंचायत कर्मचारियों (चौकीदार, नल-जल चालक, सफाईकर्मी आदि) को निर्धारित न्यूनतम वेतन मिले।
  • आउटसोर्स/ठेका प्रथा को खत्म कर कर्मचारियों को सीधे विभाग में शामिल किया जाए।
  • कर्मचारियों का एकीकरण किया जाए।
  • प्रदेश में न्यूनतम वेतन बढ़ाकर कम से कम 26 हजार रुपए प्रति माह किया जाए।
  • श्रम कानूनों का सख्ती से पालन किया जाए।
ये खबरें भी पढ़िए...

नई तबादला नीति लागू करने की तैयारी में सरकार, अब प्रभारी मंत्रियों के पास होंगे विशेष अधिकार!

एमपी न्यूज: निगम-मंडल अध्यक्षों के नामों को दिल्ली से हरी झंडी! जल्द आएगी सूची

एमपी के संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतन, 10 साल की सेवा को मिली मान्यता

मध्यप्रदेश न्यूज: बागेश्वर धाम को विदेश से मिलेगा चंदा, पंडित धीरेंद्र शास्त्री की संस्था को मिली मंजूरी

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • ग्राम पंचायत
  • सरकारी विभाग
  • आउटसोर्स
  • सफाईकर्मी
  • चौकीदार
  • बीजेपी मुख्यालय
  • बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती