मध्यप्रदेश के 12 विभाग के रिक्त पदों पर चयनित कैंडिडेट को कैसे मिलेगा आरक्षण का लाभ जानिए....

Ravi Singh | Jun 14, 2024, 18:25 IST
Share
13 percent benefit
13 percent benefit

कर्मचारी चयन मंडल ने अन्य पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिया गया था। कोर्ट के आदेश के बाद चयनित कैंडिडेट को निर्धारित प्रक्रिया के तहत पोस्टिंग दी जाएगी।

भोपाल : प्रदेश के 12 विभागों में रिक्त पदों पर चयनित कैंडिडेटों को आरक्षण का लाभ ( Benefit of reservation to selected candidates )किस प्रक्रिया के तहत दिया जाएगा। इसका आदेश इस संदर्भ में परिपत्र सामान्य प्रशासन विभाग ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को भेजा है। इस पत्र के अनुसार 87 प्रतिशत रिक्त पदों जिसमें, 16 प्रतिशत अनुसूचित जाति, 20 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति, 14 प्रतिशत अन्य पिछड़ा वर्ग, 10 प्रतिशत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और 27 फीसदी अनारक्षित वर्ग शामिल है। इनकी नियुक्ति कोर्ट के आदेश के अनुसार की जाएगी।

हाथी ने किया ऐसा कांड कि हो गया गिरफ्तारदेखें वीडियो

https://www.youtube.com/watch?v=TeySkER-APc

सामान्य प्रशासन से जारी पत्र में बताया गया है कि कर्मचारी चयन मंडल द्वारा मानचित्रकार समयपाल, सहित अन्य पदों पर सीधी और बैकलॉग भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित कर परिणाम घोषित किए गए थे। कर्मचारी चयन मंडल ने अन्य पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिया गया था। कोर्ट के आदेश के बाद चयनित कैंडिडेट को निर्धारित प्रक्रिया के तहत पोस्टिंग दी जाएगी।

यह होगी प्रक्रिया


1. कर्मचारी चयन मण्डल द्वारा विभागों को प्रदाय की गई चयन सूची में से 87 प्रतिशत रिक्त पदों (जिसमें 16 प्रतिशत अनुसूचित जाति, 20 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति, 14 प्रतिशत अन्य पिछड़ा वर्ग, 10 प्रतिशत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग एवं 27 प्रतिशत अनारक्षित वर्ग के अभ्यार्थी शामिल है) पर ही नियुक्ति आदेश जारी किए जाए।

2. शेष 13 प्रतिशत पदों पर नियुक्ति ( Appointment on 13 percent posts ) के लिए दो पृथक-पृथक सूचियां तैयार की जावेंगी, जिसमें से एक में अन्य पिछड़ा वर्ग संवर्ग के शेष 13 प्रतिशत बचे अभ्यार्थी शामिल होंगे, जिनके नाम चयन उपरांत कर्मचारी चयन मण्डल द्वारा विभाग को उपलब्ध कराये गए थे, परंतु अन्य पिछड़ा वर्ग को आरक्षण 27 प्रतिशत के स्थान पर 14 प्रतिशत करने के कारण शेष रह गए है। प्रथम सूची में शेष रहे 13 प्रतिशत अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यार्थियों की संख्या के बराबर दूसरी सूची अनारक्षित वर्ग की कर्मचारी चयन मण्डल द्वारा उपलब्ध कराए गए अनारक्षित वर्ग की प्रतीक्षा सूची से मेरिट के क्रम में बनाई जाएगी।

3. प्रथम सूची में शामिल अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यार्थियों के नाम कर्मचारी चयन मण्डल द्वारा उपलब्ध कराए गए अन्य पिछड़ा वर्ग की प्रतीक्षा सूची में मेरिट के अनुसार ऊपर दर्ज किए जाएंगे।

4. इस प्रकार प्रथम एवं द्वितीय सूची में शामिल उम्मीदवार क्रमशः अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अनारक्षित वर्ग के प्रतीक्षा सूची में भी शामिल रह सकते है।

यदि प्रथम चरण में नियुक्त 87 प्रतिशत अभ्यार्थियों में से कोई अभ्यार्थी निर्धारित समयावधि में कार्यभार ग्रहण नहीं करता है तो वह जिस संवर्ग ( अनुसुचितजाति एंव जनजाति/ अनुसुचितजाति/ अन्य पिछड़ा वर्ग / E.W.S/ अनारक्षित आदि ) का है संवर्ग की प्रतीक्षा सूची से नियमानुसार नियुक्ति दी जाएगी एवं अन्य पिछडा वर्ग एवं अनारक्षित वर्ग की कंडिका 3.2 में बनाई गई।

thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • कर्मचारी चयन मंडल
  • आरक्षण का लाभ
  • Benefit of reservation to selected candidates
  • 13 प्रतिशत पदों पर नियुक्ति
  • Appointment on 13 percent posts
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कारंजा ही क्यों जा रहे? बालासाहेब देवरस के गांव में सेवा की नई कसौटी

By Ramanand Tiwari

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कारंजा ही क्यों जा रहे? बालासाहेब देवरस के गांव में सेवा की नई कसौटी
MP Engineering College में 41 हजार सीटें खाली, छात्र अब डिग्री नहीं प्लेसमेंट और फैकल्टी देखकर चुन रहे कॉलेज

By Ramanand Tiwari

MP Engineering College में 41 हजार सीटें खाली, छात्र अब डिग्री नहीं प्लेसमेंट और फैकल्टी देखकर चुन रहे कॉलेज
आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस

By Sandeep Kumar

आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस
प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल

By Umeshwari Baghel

प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल
MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार

By Sandeep Kumar

MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार
लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए

By VINAY VERMA

लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...

By Sandeep Kumar

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...