कांग्रेस के 15 नेता गिरफ्तार, जानें किस लिए पुलिस ने की कार्रवाई
मध्य प्रदेश की विजयपुर विधानसभा में उपचुनाव के लिए आज वोटिंग हो रही है। चुनाव के ठीक पहले ही 12 नवंबर को पुलिस ने कांग्रेस के 15 नेताओें को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है पुलिस ने गोलीकांड के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। इनकी गिरफ्तारी आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में की गई है। दरअसल कांग्रेस के नेता गोलीकांड की घटना के विरोध में Election Commission से निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए SP और कलेक्टर को हटाने की मांग कर रहे थे। इसकी खबर के बाद चंबल के IG भी देर रात Sheopur पहुंचे और आगे की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं इस पूरे मामले में प्रदेश कांग्रेस ने नाराजगी जताई है...
सुरक्षा का हवाला देकर कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा को उठा ले गई पुलिस
ये है मामला
दरअसल श्योपुर की Vijaypur Assembly के धनाचया गांव की आदिवासी परिवारों में धमकाने और गोली चलाने का मामला सामने आया था। इसके बाद सियासत तेज हो गई थी। घटना के विरोध में बीजेपी उम्मीदवार के खिलाफ कांग्रेस के नेता कलेक्ट्रेट पर धरने पर बैठ गए। कांग्रेस के नेता गोलीकांड की घटना के विरोध में चुनाव आयोग (Election Commission ) से निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए श्योपुर के SP और Collector को हटाने की मांग कर रहे थे। देर रात तक यहां बवाल चलता रहा। इसकी खबर के बाद चंबल के IG भी देर रात श्योपुर पहुंचे। पुलिस के अधिकारी, कोतवाली थाना पुलिस सहित तीनों थानों की फ़ोर्स पहुंची। Collectorate में धरना दे रहे कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर लिया।
उपचुनाव को लेकर जीतू पटवारी बोले- डकैतों के सहारे जीतना चाहती है BJP
पीसीसी चीफ ने जताई नाराजगी
गोलियों की आवाज से गूंजा विजयपुर, जीतू ने की DM-SP हटाने की मांग
गिरफ्तार नेताओं को कांग्रेसियों ने यहां पर रखा
कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने श्योपुर जिले के देहात, कोतवाली और बड़ौदा थाने में रखा है। गिरफ्तार किए गए लोगों में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अतुल चौहान,बाबू जंडेल, पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार, प्रदेश सचिव योगेश जाट सहित जनपद अध्यक्ष पति आशीष मीणा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक