उपचुनाव को लेकर जीतू पटवारी बोले- डकैतों के सहारे जीतना चाहती है BJP

Vikram Jain | Nov 12, 2024, 18:20 IST
Share
 MP Ratlam PCC Chief Jitu Patwari targeted BJP
MP Ratlam PCC Chief Jitu Patwari targeted BJP

विजयपुर में वोटिंग से पहले बदमाशों द्वारा फायरिंग की घटना से सियासी पारा चढ़ा हुआ है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने घटना पर सवाल उठाते हुए बीजेपी और मोहन यादव सरकार पर जमकर हमला बोला।

आमीन हुसैन@RATLAM

मध्य प्रदेश में बुदनी और विजयपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। बीजेपी और कांग्रेस ने दोनों सीटों पर जीत के लिए ताकत झोंक दी है। इसी बीच विजयपुर में वोटिंग से पहले बदमाशों द्वारा फायरिंग की घटना से सियासी पारा चढ़ा हुआ है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने (PCC Chief Jitu Patwari) घटना पर सवाल उठाते हुए बीजेपी और मोहन यादव सरकार पर जमकर हमला बोला। साथ ही उन्होंने बीजेपी नेताओं के 'बंटेंगे तो कटेंगे' के नारे को लेकर बीजेपी को नफरत फैलाने वाली पार्टी बताया है।

जीतू पटवारी ने लगाए आरोप

रतलाम पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बीजेपी और मोहन सरकार को आड़े हाथों लिया। उपचुनाव को लेकर जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सामाजिक बैठकों में कहते हैं कि कुछ भी हो मुझे चुनाव जीता हुआ चाहिए।

चुनाव में डकैतों का सहारा ले रही बीजेपी

विजयपुर में फायरिंग घटना को लेकर जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि बीजेपी डकैतों का सहारा लेकर चुनाव जीतना चाहती है, बीजेपी अपराधियों का षड्यंत्र रचकर आदिवासियों पर गोली चलवा रही है। इसको डीएम और एसपी श्रेय दे रहे हैं। इसके पीछे सरकार खड़ी हैं। उन्होंने कहा कि 11 गांव में 11 जगह पर गोली चली है, फायरिंग में लोगों के गोली लगी है, राजस्थान के नामी गुंडे बदमाश हिस्ट्रीशीटर को पकड़ा गया है। वहां आदिवासियों के साथ अत्याचार हुआ है।

कांग्रेस की शिकायतों को किया नजरअंदाज

जीतू पटवारी ने आगे कहा कि कांग्रेस ने चुनाव आयोग से पहले भी शिकायत की लेकिन हमारी शिकायतों को नजर अंदाज किया गया। कांग्रेस ने चुनाव आयोग को लिखित शिकायत की थी, लेकिन चुनाव आयोग ने लिखित में श्योपुर कलेक्टर और एसपी को हटाने से इनकार कर दिया। बुदनी उपचुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि बुदनी में परिणाम आश्चर्यजनक होंगे।

बीजेपी बैसाखियों पर खड़ी खोकली पार्टी

इस दौरान पीसीसी चीफ पटवारी ने महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा दिए गए बयान 'बंटेंगे तो कटेंगे' को लेकर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी नफरत की बैसाखियों पर खड़ी हुई खोकली नफरत फैलाने वाली पार्टी है। आगे कहा कि भगवान राम ने और कृष्ण ने जो सीख दी जो रास्ता दिखाया वह प्रेम का प्यार का दिखाया, मोहब्बत का दिखाया, भगवान राम और भगवान कृष्ण ने सनातन धर्म ने सब ने एक बात कही वसुधैव कुटुंबकम् की, प्राणियों में सद्भावना की, विश्व कल्याण की, तो जब हम विश्व के कल्याण की बात करते हैं प्राणियों में सद्भावना की रक्षा की बात करते हैं तो फिर नफरत कोई जगह नहीं रहती और जहां तक प्रश्न है बीजेपी का तो यह नफरत की बैसाखियों पर खड़ी हुई खोकली पार्टी है, बीजेपी को नफरत फैला कर चुनाव जीतना है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • PCC Chief Jitu Patwari
  • CONGRESS
  • कांग्रेस
  • बीजेपी
  • रतलाम न्यूज
  • चुनाव आयोग
  • मध्य प्रदेश
  • बीजेपी पर साधा निशाना
  • एमपी पीसीसी चीफ जीतू पटवारी
  • बुदनी उपचुनाव
  • विजयपुर उपचुनाव
  • विजयपुर फायरिंग मामला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा