मध्यप्रदेश में उच्च श्रेणी वेतनमान पाने वाले 21 अफसर कर रहे छोटे पदों पर काम

Sandeep Kumar | Jun 25, 2025, 21:22 IST
21 SAS officers pay scale Madhya Pradesh
मध्यप्रदेश में राज्य प्रशासनिक सेवा (एसएएस) के 21 अफसर उच्च श्रेणी वेतनमान के बावजूद छोटे पदों पर काम कर रहे हैं। एडीएम स्तर के अधिकारियों की कमी के कारण राज्य को प्रशासनिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

मध्यप्रदेश में राज्य प्रशासनिक सेवा (एसएएस) के 21 अफसर बड़े पदों का वेतन ले रहे हैं। ये अधिकारी संयुक्त कलेक्टर या समकक्ष पदों पर पदस्थ हैं, लेकिन छोटे पदों का काम कर रहे हैं। दो साल पहले इन्हें उच्च श्रेणी का वेतनमान मिलना शुरू हुआ था।



फरवरी 2025 तक सभी को यह वेतनमान मिल चुका है। इनकी पदस्थापना मंत्रालय में उप सचिव और जिलों में एडीएम, जिला पंचायत सीईओ के पदों पर करनी थी। शासन स्तर पर देरी के कारण राज्य को नुकसान हो रहा है।



ये खबर भी पढ़िए... मप्र के 1.5 लाख शिक्षकों को मिलेगा चौथे समयमान वेतनमान का फायदा, भेजा प्रस्ताव



ये खबर भी पढ़िए... एमपी में पदोन्नति नियम 2025 का विरोध, मंत्रालय में काली पट्टी बांधकर पहुंचे अफसर-कर्मचारी



अफसरों की बढ़ती मांग

MP में विभागों और जिलों में वरिष्ठ अधिकारियों की मांग बढ़ी है। मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के सामने हर तीसरे विभाग के प्रमुख की नियुक्ति की मांग हो रही है। जबलपुर, उज्जैन और रीवा जैसे जिलों से भी इसी तरह की मांग आ रही है। इन जिलों में अफसरों की कमी के कारण काम में रुकावट हो रही है।



ये खबर भी पढ़िए... राजा रघुवंशी हत्या में सोनम ने फिंकवाई पिस्टल इंदौर में पलासिया के नाले में सफेद थैली में मिली



ये खबर भी पढ़िए... पूर्व सीएम गहलोत का बयान, सीएम भजनलाल के खिलाफ दिल्ली और जयपुर में चल रही है साजिश



इनको मिला उच्च श्रेणी का वेतनमान

राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों को उच्च श्रेणी वेतनमान मिल चुका है। इनमें सोहन कनास, शोभाराम सोलंकी, बिहारी सिंह, पुरुषोत्तम कुमार, अनिल भाना, सुनील शुक्ला, प्रभाशंकर त्रिपाठी, सारस्वत शर्मा, धीरेन्द्र सिंह, राजीव रंजन पांडे, संजीव केशव पांडे, प्रकाश शाक्य, अनिल जैन, शहिद खान, शैलेन्द्र हिनोतिया, वंदना जाट, राजेश शाह, पुष्पा पुशाम, दिलीप पांडे, विजेंद्र पांडे और चंदर सोलंकी शामिल हैं।



thesootr links



दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃



🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • MP
  • राज्य प्रशासनिक सेवा
  • अफसर
  • वेतन
  • वेतनमान