इंदौर के नामी स्कूल में 3 साल की बच्ची के साथ स्टाफ ने की गंदी करतूत, स्कूल संचालक आरोपी से खिलवा रहे कसम
Sanjay Gupta | Sept 26, 2024, 15:17 IST
बच्ची
इंदौर के एक नामी स्कूल में तीन साल की बच्ची के साथ गंदी हरकत करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पालकों ने स्कूल प्रबंधन से शिकायत की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
इंदौर के नामी स्कूल में तीन साल की बच्ची के साथ गंदी हरकत करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पालकों ने जब प्रबंधन को शिकायत की तो सभी पालकों को बुलाया गया। इसमें आरोपी कर्मचारी को भी बुलाया गया। भरी मीटिंग में स्कूल संचालक ने आरोपी को कहा कि बता दो नहीं तो पुलिस डंडे मारेगी, कसम खाओ कि ऐसा नहीं किया। इस पर पालकों ने हंगामा किया और आपत्ति जताई कि कसम जैसी बात क्यों, कार्रवाई क्यों नहीं। जांच में यह सामने आया कि जिस जगह घटना हुई वहां स्कूल में सीसीटीवी कैमरे ही नहीं लगे थे।
स्कूल प्रबंधन पर सख्त हुए पालकों ने स्कूल संचालक से पूछा कि जैसे आप पूछ रहे वह क्या बताएगा? कार्रवाई क्यों नहीं करते? इस पर स्कूल संचालक ने कहा कि तो फिर क्या करें? पालकों ने कहा केस हो, कार्रवाई हो और बच्चों की सुरक्षा पर काम करो? इसके बाद वह चुप हुए। एक पालक ने कहा कि ऐसा संदेश दें कि स्कूल में आगे कोई कुछ इस तरह का सोच भी नहीं सके। स्कूल संचालक ने कहा कि बच्चों को ट्रेनिंग दी गई, लेकिन रिजल्ट नहीं निकला, अब आप लोगों को ट्रेनिंग कराना होगी। पालकों ने शिकायत कर मौके पर ही पुलिस को बुलाया और पुलिस आरोपी को साथ में लेकर रवाना हुई। पुलिस ने कहा कि सीसीटीवी की जरूरत नहीं, तीन साल की बच्ची झूठ नहीं बोल रही है।
जानकारी के अनुसार तीन साल की बच्ची के साथ यह हरकत हुई। उसे घर पर दर्द हुआ तो उसने मां को यह बात बताई। जब मां ने पूछा कि दर्द क्यों हो रहा है तो उसने बताया कि भैया ने फिंगर की थी। इस बात के बाद पालकों ने हिम्मत दिखाई और स्कूल प्रबंधन, क्लास टीचर सभी को इस मामले में शिकायत की। लेकिन वहां से ज्यादा तवज्जो नहीं मिली और मामला देखने भर का आश्वासन मिला।
फरियादी माता-पिता ने स्कूल के बने ग्रुप पर घटना सार्वजनिक की। इसके बाद सभी एकजुट हुए और सभी ने मिलकर मामले को प्रबंधन के साथ ही पुलिस और मीडिया को बताने की बात कही। इसके बाद दबाव में आए प्रबंधन ने गुरुवार को बैठक बुलाई। हंगामा नहीं हो इसलिए पुलिस भी वहां पहुंची और आरोपी से पूछताछ हुई। आरोपी ने कहा कि मैंने ऐसा कुछ नहीं किया। बाद में पुलिस उसे साथ में लेकर चली गई।
उधर घटना के बाद स्कूल संचालक ने पालकों से अब वादे किए हैं कि जहां भी स्कूल में ब्लैक स्पॉट है और कैमरे नहीं लगे, वहां सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी में कोई मेल स्टॉफ नहीं होगा। पहली व दूसरी में भी मेल स्टाफ कम से कम होगा। पूरा स्कूल का सर्वे करेंगे।
स्कूल की लापरवाही का यह कोई पहला मामला नहीं है। इसके पहले स्कूल में कूलर में करंट लगने से मौत हो चुकी है, जिसमें भी स्कूल प्रबंधन साफ बच चुका। कुछ साल पहले एक फुटबॉलर स्कूली बच्चे की मौत के लिए भी प्रबंधन की लापरवाही सामने आई थी।
पालक हुए सख्त, यह बोले
यह हुई घटना
इसके बाद पालक हुए एकजुट
स्कूल संचालक ने किए अब ये वादे
पहले भी करंट लगने से मौत हो चुकी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA