शिवराज सिंह की सरकार में तीन महिला विधायक मंत्री थीं, जबकि मोहन यादव के मंत्री मंडल में 5 महिला विधायक मंत्री बनीं

The Sootr | Dec 25, 2023, 24:00 IST
Share
शिवराज सिंह की सरकार में तीन महिला विधायक मंत्री थीं, जबकि मोहन यादव के मंत्री मंडल में 5 महिला विधायक मंत्री बनीं
शिवराज सिंह की सरकार में तीन महिला विधायक मंत्री थीं, जबकि मोहन यादव के मंत्री मंडल में 5 महिला विधायक मंत्री बनीं

मध्यप्रदेश में सोमवार को मोहन यादव के मंत्री मंडल का विस्तार हुआ। इसमें 28 मंत्रियों ने शपथ ली है। इसमें 5 महिला मंत्रियों को जगह मिली है। इससे पहले शिवराज सरकार में 3 महिला मंत्रियों को जगह मिली थी।

BHOPAL. एमपी में दोबारा सरकार बनाने में सफल रही बीजेपी भले ही बंपर जीत के लिए लाड़ली बहना योजना को पूरा श्रेय न दे रही हो, लेकिन मंत्री मंडल में शामिल मंत्रियों पर नजर ड़ाली जाए तो कुछ और ही कहानी बयां हो रही है। मध्यप्रदेश में सोमवार को मोहन यादव के मंत्री मंडल का विस्तार हुआ। इसमें 28 मंत्रियों ने शपथ ली है। मध्य प्रदेश के इतिहास में पहली बार किसी मंत्रिमंडल में 5 महिलाओं को स्थान मिला है। ये हैं- निर्मला भूरिया, कृष्णा गौर, सम्पतिया उइके, प्रतिमा बागरी और राधा सिंह। ये सभी पहली बार मंत्री बनी हैं।इससे पहले शिवराज सरकार में 3 महिला मंत्रियों को जगह मिली थी।

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ दो उपमुख्यंमत्री हैं। सोमवार को हुए विस्तार के बाद राज्य में मंत्रियों की संख्या 31 हो गई है। मंत्रिमंडल विस्तार में बीजेपी ने लाडली बहनों का ख्याल रखा। मोहन यादव के मंत्रिमंडल में पांच महिला विधायकों को जगह मिली है। आदिवासी समुदाय की संपतिया उइके और निर्मला भूरिया को कैबिनेट और ओबीसी नेता कृष्णा गौर को राज्यमंत्री बनाया गया है। कृष्णा गौर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर की पुत्रवधू हैं। इसके अलावा राधा सिंह और प्रतिमा बागरी को राज्य मंत्री बनाया गया है। मोहन यादव के इस मंत्रीमंडल में करण सिंह वर्मा सबसे अधिक 68 साल की उम्र के वहीं प्रतिमा बागरी सबसे कम 35 साल की हैं।

शिवराज सरकार में ये थीं मंत्री

गौरतलब है कि शिवराज के मंत्रिमंडल में सिर्फ 3 महिला विधायकों को कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। इसमें यशोधरा राजे सिंधिया को खेल और युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास रोजगार मंत्री थीं। दूसरी महिला मंत्री कुमारी मीना सिंह मांडवे थीं। इन्हें आदिम जाति कल्‍याण, अनुसूचित जाति कल्‍याण का मंत्री पद सौंपा गया था। वहीं, तीसरी महिला मंत्री ऊषा ठाकुर थीं। इनको पर्यटन, संस्‍कृति, आध्‍यात्‍म मंत्री बनाया गया था।

शिवराज और मोहन बराबर

मोहन यादव के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब कुल 31 मंत्री हो गए हैं। शिवराज सरकार में भी मंत्रियों की संख्या 31 ही थी। हम कह सकते हैं कि दोनों मुख्यमंत्रियों के कार्यकाल में मंत्रियों की संख्या समान है। महिला मंत्रियों की संख्या मोहन सरकार में शिवराज सरकार से 2 अधिक है। अगर हम शिवराज सरकार और मोहन सरकार में कुल महिला विधायकों की बात करें तो शिवराज सरकार में कुल महिला विधायकों का प्रतिनिधित्व 9.6 फीसदी था। वहीं मोहन सरकार में यह बढ़कर 16 फीसदी हो गया है।

Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • mp ministers
  • मप्र सरकार
  • mp women MLA
  • cabinet
  • cm Mohan Yadav cabinet
  • एमपी गवर्नमेंट
  • कृष्णा गौर मंत्री
  • निर्मला भूरिया मंत्री
  • राधा सिंह मंत्री
  • प्रतिमा बागरी मंत्री
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती