ओरछा में 7 साल के बच्चे को आया हार्ट अटैक, दोस्तों के साथ खेलकर साइकिल से पहुंचा रहा था घर

Dolly patil | Sept 09, 2024, 10:31 IST
Share
से तोड़ा दम
से तोड़ा दम

निवाड़ी जिले के ओरछा में सात साल के राघव को हार्ट अटैक आया, जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर जा ही रहे थे कि उसने रास्ते में ही मां की गोद में दम तोड़ दिया।

मध्य प्रदेश के ओरछा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। दरअसल यहां एक 7 साल के बच्चे को हार्ट अटैक आ गया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई।निवाड़ी जिले के ओरछा में सात साल के राघव उर्फ हनी दुबे (Honey Dubey) को हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उसने अपनी मां की आंखों के सामने तड़पते हुए से दम तोड़ दिया।

https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867

सीने में तेज दर्द हुआ महसूस

जानकारी के मुताबिक राघव अपने घर के सामने साइकिल चला रहा था, तभी उसे अचानक से सीने में तेज दर्द महसूस हुआ। इसके बाद उसने सीने में दर्द की शिकायत अपनी मां से की, जिसके बाद राघव की मां ने आस पड़ोस के लोगों से मदद मांगी और बच्चे को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचीं। ओरछा के सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने राघव को झांसी मेडिकल कॉलेज भेजने की सलाह दी।

दर्द से चिल्ला रहा था बच्चा

परिजन राघव को झांसी मेडिकल अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी हालत तेजी से बिगड़ती चली गई। राघव दर्द से चिल्ला रहा था। इसी दौरान उसे उल्टी हुई और उसकी सांसें थम गई। बता दें राघव की मां भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के ओरछा मंडल की महामंत्री हैं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगा खुलासा

फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह का खुलासा होगा। हालांकि, डॉक्टरों का मानना है कि सही खानपान की वजह से हार्ट अटैक की संख्या में इजाफा हो रहा है। डॉक्टरों द्वारा बार-बार अभिभावकों से अपील की जा रही है कि वह अपने बच्चों को जंक फूड से दूर रखें।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • हार्ट अटैक
  • मध्य प्रदेश न्यूज
  • मध्य प्रदेश न्यूज हिंदी
  • 7 साल के बच्चे को हार्ट अटैक
  • बच्चे को हार्ट अटैक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती