ग्वालियर से लापता 9वीं की छात्रा 24 घंटे बाद मिली, सोशल मीडिया मित्र से मिलने मथुरा पहुंची
ग्वालियर में लापता हुई 9वीं कक्षा की छात्रा को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर उत्तर प्रदेश के मथुरा से बरामद कर लिया। 14 वर्षीय यह छात्रा सोमवार को स्कूल में परीक्षा देने के लिए निकली थी, लेकिन घर नहीं लौटी। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर खोजबीन की और जब स्कूल पहुंचे तो पता चला कि वह परीक्षा देने स्कूल आई ही नहीं थी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
सोशल मीडिया के जरिए युवक के संपर्क में थी छात्रा
परिजनों ने स्कूल के बाहर किया प्रदर्शन
छात्रा के लापता होने की खबर से गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने मंगलवार सुबह स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि स्कूल प्रबंधन ने उन्हें यह जानकारी नहीं दी कि उनकी बेटी परीक्षा देने नहीं आई थी। इस पर पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि छात्रा की तलाश जारी है।
मथुरा से सकुशल बरामद
ग्वालियर एसपी धर्मवीर सिंह के अनुसार, पुलिस ने छात्रा का पता लगाकर उसे मथुरा से बरामद कर लिया है। परिजन उसे वापस लाने के लिए रवाना हो चुके हैं। मामले की आगे जांच जारी है।
ये खबर भी पढ़िए...ग्वालियर में किडनैप मासूम मुरैना में मिला, गोद में लेकर घर तक छोड़ने गए IG-DIG