ग्वालियर में किडनैप मासूम मुरैना में मिला, गोद में लेकर घर तक छोड़ने गए IG-DIG
Sourabh Bhatnagar | Feb 14, 2025, 08:11 IST
thesootr
ग्वालियर में 6 साल के मासूम शिवाय गुप्ता के अपहरण की यह घटना पूरे शहर के लिए दहशत भरी थी। लेकिन पुलिस की मुस्तैदी और तत्काल कार्रवाई से मात्र 12 घंटे में बच्चा सकुशल बरामद कर लिया गया।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में गुरुवार सुबह 8 बजे 6 साल के शिवाय गुप्ता का अपहरण कर लिया गया था। घटना उस वक्त हुई जब उसकी मां उसे स्कूल छोड़ने जा रही थी। अचानक, बाइक सवार अपहरणकर्ताओं ने उनकी आंखों में मिर्ची झोंककर शिवाय को जबरन उठा लिया और फरार हो गए।
इस घटना से पूरा शहर सकते में आ गया और पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। ग्वालियर समेत मुरैना और भिंड जिले की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया, और बच्चे को जल्द से जल्द खोजने के लिए व्यापक सर्च अभियान चलाया गया।
शिवाय के सकुशल मिलने की खबर फैलते ही उसके घर में जश्न का माहौल बन गया। घर के बाहर ढोल-नगाड़े बजाए गए और जमकर आतिशबाजी की गई।
जैसे ही शिवाय अपने माता-पिता से मिला, पूरा परिवार भावुक हो गया। माता-पिता ने बेटे को गले लगाकर आंसू बहाए और ईश्वर का धन्यवाद किया। उन्होंने पुलिस, मीडिया और स्थानीय लोगों का आभार जताते हुए कहा कि "हमारा कन्हैया घर वापस आ गया।"
शिवाय के पिता राहुल गुप्ता ने कहा कि उनका किसी से कोई विवाद नहीं था और उन्हें नहीं पता कि उनके बेटे को क्यों अगवा किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि एक साल पहले उनके बड़े बेटे को भी इसी तरह मिर्ची झोंककर अगवा करने की कोशिश की गई थी, लेकिन वह नाकाम रही थी।
शिवाय के शरीर पर चोट के निशान पाए गए, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अपहरणकर्ताओं ने उसके साथ मारपीट भी की थी। हालांकि, बच्चा अभी भी डरा हुआ है और ज्यादा कुछ नहीं बोल रहा है। पुलिस इस मामले में और गहराई से जांच कर रही है।
ग्वालियर पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने कहा, "मुझे यह बताते हुए संतोष हो रहा है कि शिवाय गुप्ता सकुशल बरामद हो गया है। मैंने पुलिस को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि अगर बच्चे को खरोंच भी आई तो अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।"
ग्वालियर पुलिस अब पूरी तरह से अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी पर ध्यान केंद्रित कर रही है। एडिशनल एसपी कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालने और लोकेशन ट्रैकिंग के जरिए आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस की टेक्निकल टीम जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार करेगी।
इस घटना से पूरा शहर सकते में आ गया और पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। ग्वालियर समेत मुरैना और भिंड जिले की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया, और बच्चे को जल्द से जल्द खोजने के लिए व्यापक सर्च अभियान चलाया गया।
खबर यह भी...
12 घंटे में बच्चे की सकुशल बरामदगी
ग्वालियर पुलिस ने अपहरण के तुरंत बाद जांच शुरू की और 500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। अपहरणकर्ताओं की लोकेशन ट्रेस करने के लिए पुलिस ने जिले की सीमाओं पर सख्त नाकाबंदी कर दी थी। इस बीच, अपहरणकर्ताओं ने पुलिस की कार्रवाई से घबराकर शिवाय को मुरैना के काजीबसैया गांव के पास एक ईंट भट्टे पर छोड़ दिया और फरार हो गए। एक रिक्शे वाले ने बच्चे को रोते हुए देखा और उसे पहचान लिया। इसके बाद गांव के सरपंच ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मुरैना और ग्वालियर जिले की पुलिस को सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंची और अपहृत बच्चे को सुरक्षित अपनी हिरासत में लेकर पहले मुरैना पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचाया। वहां बच्चे के परिजनों से वीडियो कॉलिंग कर उसकी बातचीत कराई गई, जिससे परिजनों की चिंता दूर हो सके और उन्हें आश्वस्त किया जा सके कि बच्चा पूरी तरह सुरक्षित है। जैसे ही इस अपहरण की खबर मिली, पुलिस महानिरीक्षक अरविंद सक्सेना, उप पुलिस महानिरीक्षक अमित सांघी और ग्वालियर पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने तुरंत स्थिति का संज्ञान लिया और बिना देर किए ग्वालियर से लगभग 40 किलोमीटर दूर मुरैना पहुंचे। वहां बच्चे को अपनी गोद में बैठाकर सुरक्षा के साथ ग्वालियर लाया गया।
खबर यह भी...
बच्चे की घर वापसी पर जश्न
जैसे ही शिवाय अपने माता-पिता से मिला, पूरा परिवार भावुक हो गया। माता-पिता ने बेटे को गले लगाकर आंसू बहाए और ईश्वर का धन्यवाद किया। उन्होंने पुलिस, मीडिया और स्थानीय लोगों का आभार जताते हुए कहा कि "हमारा कन्हैया घर वापस आ गया।"
कोई दुश्मनी नहीं फिर भी क्यों हुआ किडनैप?
शिवाय के शरीर पर चोट के निशान पाए गए, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अपहरणकर्ताओं ने उसके साथ मारपीट भी की थी। हालांकि, बच्चा अभी भी डरा हुआ है और ज्यादा कुछ नहीं बोल रहा है। पुलिस इस मामले में और गहराई से जांच कर रही है।
मुख्यमंत्री ने जारी किया वीडियो
मुझे यह बताते हुए संतुष्टि है कि अपहरण हुआ ग्वालियर निवासी सात वर्षीय बालक शिवाय गुप्ता, मुरैना में सकुशल मिल गया है। अपहरण की घटना की जानकारी मिलते ही मैंने डीजी पुलिस और एडीजी इंटेलिजेंस को तत्काल आवास बुलाकर पुलिस की कार्रवाई पर विस्तृत जानकारी ली। साथ ही यह स्पष्ट कर दिया था… pic.twitter.com/7QhcILTIj4
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) February 13, 2025
आरोपियों की तलाश जारी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari