रतलाम में एक शख्स ने महिला जज को डाक से भेजी जहर की पुड़िया, पत्र में लिखा- मुझे न्याय नहीं मिला तो ये खाकर जान दे दूंगा

Rahul Garhwal | Jan 09, 2024, 24:00 IST
Share
रतलाम में एक शख्स ने महिला जज को डाक से भेजी जहर की पुड़िया, पत्र में लिखा- मुझे न्याय नहीं मिला तो ये खाकर जान दे दूंगा
रतलाम में एक शख्स ने महिला जज को डाक से भेजी जहर की पुड़िया, पत्र में लिखा- मुझे न्याय नहीं मिला तो ये खाकर जान दे दूंगा

रतलाम में एक शख्स ने महिला जज को डाक से जहर की पुड़िया भेजी।

आमीन हुसैन, RATLAM. रतलाम में एक शख्स ने महिला जज को डाक के जरिए जहर की पुड़िया भेज दी। उसने पत्र में लिखा कि मुझे न्याय नहीं मिलने पर ये जहर खाकर सुसाइड कर लूंगा। पुलिस ने महिला जज की शिकायत पर पुड़िया भेजने वाले शख्स को हिरासत में लिया है। पुड़िया को जांच के लिए लैब भेजा गया है।

चलते कोर्ट में पहुंचा लिफाफा

रोज की तरह कोर्ट चल रहा था। इसी दौरान व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड मुग्धा कुमार को रजिस्टर्ड डाक के जरिए एक लिफाफा मिला। न्यायाधीश ने लिफाफा खोला तो उसमें एक पत्र और एक पुड़िया थी। पत्र में लिखा था कि यदि न्याय नहीं मिला तो मैं जहर खाकर अपनी जान दे दूंगा। बताया जा रहा है कि पुड़िया में जहरीला पदार्थ था। इसके बाद न्यायालय के बाहर हड़कंप मच गया।

जांच के लिए भेजी पुड़िया, हिरासत में शख्स

एडिशनल एसपी राकेश खाखा ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली थी कि न्यायाधीश महोदय को किसी के द्वारा पुड़िया और एक पत्र डाक से भेजा गया है। पुलिस मौके पर पहुंची और पुड़िया को खोलकर देखी तो उसमें कुछ केमिकल टाइप पदार्थ मिला। इसकी जांच के लिए एफएसएल को पुड़िया भेजी गई है। एक पत्र भी मिला है जिसकी जांच की जा रही है, फिलहाल पुलिस ने भेजने वाले दशरथ शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। वहीं दशरथ शर्मा का कहना है कि मुझे न्याय चाहिए।

Tags:
  • Ratlam female judge
  • Ratlam judge poison
  • Ratlam poison sent by post
  • रतलाम महिला जज
  • रतलाम जज जहर
  • रतलाम डाक से भेजा जहर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA