indore news
मंत्री प्रह्लाद पटेल ने इंदौर में लगाया एक पेड़ मां के नाम, बोले यह पौधारोपण जन आंदोलन जारी रहेगा
Sanjay Gupta | Published:
indore news 01
ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल और नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने महू के समीप भाटखेड़ी में हेमा रेंज परिसर में वृक्षारोपण किया है। इस दौरान उन्होंने कहा वृक्षारोपण का यह जन आंदोलन आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
INDORE. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत इंदौर जिले में 51 लाख पौधे लगाए जाने का काम जारी है। इस कार्य को आगे बढ़ाने के लिए बुधवार को प्रदेश के ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल और नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने महू के समीप भाटखेड़ी में हेमा रेंज परिसर में पहुंचकर वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने 25 हजार पौधे लगाए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्रामीण विकास मंत्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को पूरा करने के लिए मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में साढे 5 करोड़ पौधों का रोपण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा फर्ज बनता है कि इन पौधों की सुरक्षा करें और इन्हें एक विकसित पेड़ बनाए। आने वाली पीढ़ी के सुरक्षित, स्वस्थ तथा बेहतर जीवन के लिए भी पेड़ों की अत्यंत आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण का यह जन आंदोलन आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर जिले में 51 लाख पौधे लगाए जाने का कार्य तेजी से जारी है। इस महत्वाकांक्षी अभियान में समाज के हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी मिल रही है। अब हमने निर्णय लिया है कि इस तरह का अभियान हर वर्ष चलाया जाएगा। इंदौर को हरियाली से आच्छादित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि धरती मां की सेवा करना हमारा फर्ज है। हरियाली धरती माता का श्रृंगार है। कार्यक्रम को सांसद कविता पाटीदार ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद सुश्री कविता पाटीदार, पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार, चिंटू वर्मा, सतीश मालवीय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामकरण भाभर, मनोज ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि विशेष रूप से मौजूद थे।
![indore news]()
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
![sanjay gupta]()
यह बोले पटेल
मंत्री विजयवर्गीय ने यह कहा
यह भी रहेंगे मौजूद
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
sanjay gupta
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari