हादसा : तेज आंधी चलने से सीप नदी में नाव डूबी, 3 बच्चों सहित 7 की मौत

Jitendra Shrivastava | Jun 01, 2024, 20:45 IST
Share
thesootr
thesootr

मध्यप्रदेश के श्योपुर में नदी में नाव डूबने की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और एसडीईआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने सभी 7 शव बरामद कर लिए हैं। ये सभी बड़ौदा के विजरपुर के रहने वाले हैं...

हादसा : मध्यप्रदेश के श्योपुर में आंधी चलने यात्रियों से भरी नाव सीप नदी में डूब गई। हादसे में तीन बच्चों समेत 7 लोगों की मौत हो गई। हालांकि, पहले 8 लोगों की मौत की सूचना थी। बाद में प्रशासन ने बताया कि हादसे में 7 लोगों की डूबने से मौत हुई है। सीप नदी में नाव डूबी

एसडीईआरएफ की टीम मौके पर पहुंची

श्योपुर जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के सरोदा गांव में शनिवार शाम 4 बजे हादसा हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीप नदी में 11 लोग नाव में सवार होकर जा रहे थे। बीच नदी में तेज आंधी के चलते नाव पलट गई। चार लोगों ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और एसडीईआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने सभी शव बरामद कर लिए हैं। ये सभी बडौदा के विजरपुर के रहने वाले हैं।

प्रशासन ने की इनकी मौत की पुष्टि

जानकारी के अनुसार परशुराम का परिवार विजरपुर गांव का रहने वाला है। वहीं श्याम, भूपेंद्र और आरती बडौदा के रहने वाले हैं।

  1. परशुराम पुत्र सूरजमल 25 साल
  2. आरती पुत्री कान्हाराम 16 साल
  3. लाली पुत्री रामवतार 15 साल
  4. भूपेंद्र पुत्र रामअवतार 4 साल
  5. श्याम पुत्र परशुराम 10 साल
  6. रविंद्र पुत्र परशुराम 8 साल
  7. परवंता पत्नी परशुराम माली विजरपुर 23 साल

कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि भंवर आने से नाव नदी में पलट गई।

Tags:
  • 7 लोगों की मौत
  • श्योपुर
  • सीप नदी में नाव डूबी
  • एसडीईआरएफ की टीम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच