जैन मुनि आचार्य अक्षय सागर मुंबई से दमोह के कुंडलपुर पहुंचे, पैरों में पड़े छाले

Rahul Garhwal | Apr 11, 2024, 16:31 IST
Share
Acharya Akshay Sagar Maharaj walked one thousand kilometers in a month
तस्वीर वायरल : कुंडलपुर में आचार्य पदारोहण समारोह में पहुंच रहे देशभर के संत

मध्य प्रदेश के दमोह जिले के कुंडलपुर में आचार्य पदारोहण महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन में देशभर से जैन संत पहुंच रहे हैं। जानिए महोत्सव में और क्या-क्या खास है...

Akshay Sagar Maharaj Has Blisters On His Feet


रविकांत दीक्षित, BHOPAL. यकीन मानिए ईश्वर सब देखते हैं। मानवता को आशीष देते हैं। ऊर्जा देते हैं। मन पवित्र है तो आपको शक्ति देते हैं। इसका जीवंत उदाहरण हैं हमारे संत। कठिन तप के बीच उनका जीवन आध्यात्मिक प्रेरणा से भरा होता है। उपवास से परिपूर्ण उनके जीवन का हर अध्याय ज्ञान और करुणा की अटूट प्रतिबद्धता से सुशोभित होता है।

Akshay Sagar Maharaj Has Blisters On His Feet
Akshay Sagar Maharaj Has Blisters On His Feet


अब आचार्य अक्षय सागर महाराज ( Acharya Akshay Sagar Maharaj ) की ये वायरल तस्वीर ही देख लीजिए। अपने गुरु के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए उन्होंने एक माह की कठिन यात्रा की और अंतत: अपने पड़ाव पर पहुंचे। ऐसे ही मुनि वीर सागर महाराज ने पुणे से अपनी यात्रा की शुरुआत की। वे भी 45 दिन की पदयात्रा कर कुंडलपुर पहुंचे हैं।

एक माह लंबी यात्रा

जैन मुनि आचार्य अक्षय सागर महाराज पद विहार करते हुए मुंबई से निकले थे। 50 दिन लंबी पद यात्रा के बाद वे हाल ही में कुंडलपुर (दमोह, मध्यप्रदेश) पहुंचे हैं। उन्होंने करीब एक हजार किलोमीटर लंबा सफर तय किया। पथरीले रास्ते और गर्मी में लगातार यात्रा से उनके पैर बुरी तरह झुलस गए हैं। कई जगह छाले पड़ गए हैं।



हर दिन 30 किलोमीटर पैदल चले

मुनि अक्षय सागर महाराज रोजाना करीब 30 किलोमीटर चले। इस अवधि में हर 24 घंटे में सिर्फ एक बार खड़े होकर अंजुली में उन्होंने आहार और पानी ग्रहण किया। वे मुंबई से भुसावल, हरदा, बरेली, सिलवानी और सागर के रास्ते दमोह जिले के कुंडलपुर पहुंचे हैं।

कई मुनि पहुंचे कुंडलपुर

जैन समाज, सागर के अध्यक्ष मुकेश जैन (ढाना) बोले, जैन समाज सौभाग्यशाली है कि हमारे संत कठोर दिनचर्या का पालन करते हुए सभी के कल्याण की भावना रखते हैं। इसलिए उनके चरण और आचरण पूजनीय हैं। अनेक मुनि संघ इसी तरह पद यात्रा करते हुए कुंडलपुर पहुंच रहे हैं।

कौन हैं मुनि अक्षय सागर महाराज

महाराष्ट्र के शिरोल में जन्मे मुनि अक्षय सागर महाराज ने 11 फरवरी 1998 को दीक्षा ली थी। मुक्तगिरि जैन तीर्थ क्षेत्र में आचार्य विद्यासागर महाराज ने उन्हें दीक्षा दिलाई थी। अब चूंकि एक बार फिर आचार्य पदारोहण महोत्सव आयोजित हो रहा है, इसलिए अक्षय सागर महाराज मुंबई से पदयात्रा करते हुए कुंडलपुर पहुंचे हैं।

पुणे से कुंडलपुर पहुंचे वीर सागर महाराज

इसी तरह महाराष्ट्र के नागपुर में जन्मे वीर सागर महाराज केमिकल इंजीनियर हैं। एक मल्टीनेशनल कंपनी में उन्हें सालाना 1 करोड़ 20 लाख रुपए की सैलरी मिलती थी। वे नौकरी छोड़कर वैराग्य की राह पर हैं। 51 साल के वीर सागर महाराज भी कुंडलपुर पहुंचे हैं। उन्होंने पुणे (महाराष्ट्र) से 22 फरवरी 2024 को पदयात्रा शुरू की थी। 9 अप्रैल 2024 को अपने पड़ाव पर पहुंचे।

कुंडलपुर में आचार्य पदारोहण महोत्सव

अब दिगम्बर जैन संत कुंडलपुर क्यों पहुंच रहे हैं ये आपको बताते हैं। दरअसल, 16 अप्रैल को कुंडलपुर में आचार्य पदारोहण महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। आचार्य विद्यासागर महाराज के देवलोकगमन के बाद मुनि समय सागर महाराज आचार्य होंगे। मुकेश जैन (ढाना) ने बताया कि 16 अप्रैल को समय सागर महाराज के आचार्य पद के संस्कार संपन्न होंगे। इस कार्यक्रम में करीब 400 संत शामिल हो रहे हैं। कई वीवीआईपी भी महोत्सव में पहुंचेंगे।

ड्रोन से सुगंधित जल और पुष्प वर्षा

महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कार्यक्रम के लिए एक प्रसिद्ध बैंड, 21 दिव्य घोष, 36 रथ, 1111 सदस्यों का अखाड़ा अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इसी के साथ ड्रोन से सुगंधित जल और पुष्प की वर्षा की जाएगी। आयोजन समिति के अनुसार, समारोह के लिए 500 से अधिक बसों से देशभर के श्रद्धालु कुंडलपुर पहुंचेंगे।

ये खबर भी पढ़िए..

Weather update : मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, आज फिर गिरेंगे ओले

समय सागर महाराज कौन हैं ?

आचार्य विद्यासागर महाराज के ब्रह्मलोक गमन के बाद मुनि समय सागर महाराज उनके उत्तराधिकारी बनाए गए हैं। आपको बता दें कि समय सागर महाराज आचार्य विद्यासागर महाराज के गृहस्थ जीवन के भाई हैं। आचार्यश्री ने अपने देवलोक गमन से पहले ही पद छोड़ते हुए समय सागर महाराज को आचार्य पद दिया था।

Akshay Sagar Maharaj Padyatra | Acharya Padarohan Festival in Damoh | अक्षय सागर महाराज के पैरों में पड़े छाले | अक्षय सागर महाराज की पदयात्रा | दमोह में आचार्य पदारोहण महोत्सव

Tags:
  • Acharya Akshay Sagar Maharaj
  • Akshay Sagar Maharaj has blisters on his feet
  • Akshay Sagar Maharaj Padyatra
  • Acharya Padarohan Festival in Damoh
  • आचार्य अक्षय सागर महाराज
  • अक्षय सागर महाराज के पैरों में पड़े छाले
  • अक्षय सागर महाराज की पदयात्रा
  • दमोह में आचार्य पदारोहण महोत्सव
  • जैन मुनि आचार्य अक्षय सागर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा