आचार्य श्री विराग सागर ने किया समाधि में प्रवेश

Shreya Nakade | Jul 04, 2024, 14:12 IST
आचार्य विराग सागर समाधि
जैन मुनि आचार्य श्री विराग सागर ने आज समाधि में प्रवेश कर लिया है। उनका जन्म मध्‍य प्रदेश के दमोह में हुआ था। समाधि की जानकारी से उनके भक्तों में शोक का माहौल है...

जैन संत आचार्य श्री विराग सागर ( Acharya Virag Sagar ) ने समाधि ले ली है। महाराष्ट्र के जालना में आचार्य ने आज प्रातः काल 02:30 अपना देह त्यागा। वे बुंदेलखंड के प्रथम गणाचार्य थे।



मध्य प्रदेश के दमोह में जन्में

आचार्य श्री विराग सागर महाराज का जन्म मध्य प्रदेश के दमोह में हुआ था। उनकी समाधि की खबर सुनकर मध्य प्रदेश समेत देशभर में फैले उनके भक्तों में शोक का माहौल है। आचार्य श्री ने 300 से अधिक भक्तों को दीक्षा दी है।



ये खबर भी पढ़िए...



ओ मोदी जी...हमारे यहां रोड तो बनवा दो, सांसद, विधायक,कलेक्टर कोई नहीं सुनता



कल रात बिगड़ी थी तबीयत

आचार्य श्री विराग सागर की तबियत बिगड़ने की खबर कल रात ही आई थी। उन्हें उल्टियां हो रही थी। इसके बाद आज सुबह उनके समाधि में प्रवेश करने के समाचार आए।



ये खबर भी पढ़िए...



स्वामी विवेकानंद Death Anniversary: जानें नरेंद्र नाथ से जुड़े रोचक किस्से



फरवरी में विद्यासागर महाराज ने ली थी समाधि

4 महीने के अंदर जैन समाज के लिए यह दूसरी बड़ी क्षति है। विराग सागर महाराज से पहले फरवरी 2024 में विद्यासागर महाराज ने समाधि में प्रवेश किया था। वे कई भाषाओं के ज्ञानी थे। उन्होंने हिंदी और संस्कृत में कई रचनाएं भी की हैं।



ये खबर भी पढ़िए...



हाथरस भगदड़ : भोले बाबा को क्यों बचाया जा रहा, समझे पॉलिटिकल एंगल



Tags:
  • दमोह
  • समाधि
  • आचार्य श्री विराग सागर