ओ मोदी जी...हमारे यहां रोड तो बनवा दो, सांसद, विधायक,कलेक्टर कोई नहीं सुनता

Shreya Nakade | Published:
Share
गांव की सड़क बनाने नरेंद्र मोदी से अपील
गांव की सड़क बनाने नरेंद्र मोदी से अपील

मध्‍य प्रदेश के सीधी की एक महिला पीएम नरेंद्र मोदी से अपने गांव की सड़क बनवाने की अपील कर रही है। महिला का कहना है कि कलेक्टर, विधायक और सांसद उनकी अपील नहीं सुन रहे।

"हमने आपके 29 के 29 सांसद जीता दिए, अब तो हमारे यहां की सड़क बनवा दो मोदी जी" यह अपील है सीधी मध्य प्रदेश के खट्टी खुर्द गांव में रहने वाली एक महिला की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से।

अपने गांव में सड़क न बनने से परेशान यह महिला सोशल मीडिया पर एक वीडियो बनाकर डालती है। इस वीडियो में महिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपने गांव की सड़क बनवाने की गुहार लगाती है। मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव में बीजेपी के सभी सांसद प्रत्याशियों की जीत के बाद महिला पीएम से यह अपील कर रही है।

सांसद-विधायक ने की अनसुनी

महिला बताती है कि लंबे समय से उनके गांव के लोग सड़क न होने से परेशान है। गांव के लोग सांसद, विधायक और कलेक्टर से भी सड़क बनवाने की गुहार लगा चुके हैं। पर किसी ने उनकी बात नहीं सुनी। ऐसे में अब महिला को सिर्फ पीएम मोदी से ही उम्मीद है कि वे ही गांव की सड़क बनवा सकते हैं।

महिला ने वीडियो में अपने गांव की सड़क की हालत भी दिखाई। साथ ही लोगों से अपील करी कि ये वीडियो पीएम मोदी तक पहुंचाए।

ये खबर भी पढ़िए...

महापौर मित्र, अपने ही क्षेत्र में घिरे, निवास पर समस्या बताने के लिए रहवासियों ने दिया धरना

ये है महिला का बनाया वीडियो-



ये खबर भी पढ़िए...

ये कैसी गारंटी : उच्च शिक्ष के लिए 13 साल में महज 109 को मिला सरकार से एजुकेशन लोन

रास्ते पर पलटती है बस

अपने वीडियो में महिला गांव के रास्ते की खराब हालत के बारे में बताती है। महिला कहती है कि कच्चा रास्ता होने के कारण यहां के लोगों को चलने तक में दिक्कत आती है। वो कहती है कि जंगल है तो क्या हुआ, रोड तो चाहिए। वीडियो में महिला शिकायत करती है कि गांव के रास्ते में कई बार बस भी पलट जाती है।

ये खबर भी पढ़िए...

हाथरस कांड : ग्वालियर के आलीशान आश्रम से हटाया भोले बाबा का नाम, यहां होते थे बाबा के सत्संग

लोकसभा चुनाव

Tags:
  • लोकसभा चुनाव
  • नरेंद्र मोदी
  • गांव की सड़क
  • सड़क
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल