MP के स्कूलों से रिलीव होंगे अतिरिक्त गेस्ट टीचर्स, DPI का आदेश

Raj Singh | Nov 28, 2024, 09:39 IST
Share
teachers Mp
teachers Mp

मध्य प्रदेश के स्कूलों में कार्यरत अतिरिक्त अतिथि शिक्षकों को अब रिलीव करने के लिए लोक शिक्षण संचालनालय ने आदेश जारी किया है। सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को यह निर्देश दिया गया है

मध्य प्रदेश के स्कूलों में कार्यरत अतिरिक्त अतिथि शिक्षकों को अब रिलीव करने के लिए लोक शिक्षण संचालनालय ( Directorate of Public Instruction ) ने आदेश जारी किया है। इसको लेकर सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। निर्देश के मुताबिक, अगर एक विद्यालय में एक ही विषय के दो या दो से अधिक अतिथि शिक्षक कार्यरत हों, तो उन्हें तुरंत रिलीव कर दिया जाए।

dpi mp
dpi mp

DPI ने आगे क्या कहा?

लोक शिक्षण संचालनालय ( DPI) ने यह भी कहा कि मध्य प्रदेश की शालाओं में रिक्त पदों पर शैक्षणिक समस्याओं के समाधान के लिए अतिथि शिक्षकों को आमंत्रित किया गया था। मौजूदा समय में नई भर्ती से शिक्षकों की पदस्थापना की गई है और उच्च पद प्रभार से भी शिक्षक नियुक्त किए गए हैं। इसके चलते, यदि किसी विद्यालय में एक ही विषय के एक से अधिक अतिथि शिक्षक कार्यरत हों, तो वे जल्द से जल्द रिलीव किए जाएंगे।

अतिरिक्त अतिथि शिक्षकों को रिलीव करने के लिए तीन मुख्य नियम तय किए गए हैं:

  • स्कोर कार्ड पर आधारित चयन: यदि एक ही विषय के दो अतिथि शिक्षक कार्यरत हों और दोनों पिछले वर्ष से कार्यरत हों, तो जिनके स्कोर कार्ड में अंक कम होंगे, उन्हें हटाया जाएगा।
  • वर्ष के आधार पर चयन: यदि एक अतिथि शिक्षक पिछले वर्ष से कार्यरत है और दूसरा इस वर्ष से कार्यरत है, तो इस वर्ष से कार्यरत शिक्षक को हटाया जाएगा।
  • मेरिट के आधार पर चयन: यदि दोनों शिक्षक इस वर्ष से कार्यरत हैं, तो स्कोर कार्ड के आधार पर जिनके अंक कम होंगे, उन्हें हटाया जाएगा।

FAQ

  1. मध्य प्रदेश के स्कूलों में अतिरिक्त अतिथि शिक्षकों को क्यों रिलीव किया जा रहा है?
    लोक शिक्षण संचालनालय ने आदेश जारी किया है कि यदि एक ही विषय के दो या दो से अधिक अतिथि शिक्षक किसी विद्यालय में कार्यरत हों, तो उनमें से एक को रिलीव किया जाएगा।
  2. अतिथि शिक्षकों को रिलीव करने के लिए कौन से नियम लागू किए गए हैं?
    तीन मुख्य नियम लागू किए गए हैं। स्कोर कार्ड पर आधारित चयन, वर्ष के आधार पर चयन और मेरिट के आधार पर चयन।
  3. इस आदेश से किसे लाभ होगा?
    यह आदेश उन शिक्षकों को लाभ देगा जिनका कार्यकाल अधिक है या जिनके स्कोर कार्ड में अंक अच्छे हैं। जिनके स्कोर कार्ड में अंक कम हैं, या जो नए शिक्षक हैं, उन्हें रिलीव किया जाएगा।
  4. इस आदेश का उद्देश्य क्या है?
    आदेश का उद्देश्य स्कूल शिक्षकों की नियुक्तियों में सुधार लाना और एक ही विषय के अधिकतम अतिथि शिक्षकों की संख्या को नियंत्रित करना है, ताकि रिक्त पदों को शीघ्र भरने और शैक्षणिक समस्याओं का समाधान किया जा सके।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • MP
  • एमपी सरकार
  • मध्य प्रदेश
  • अतिथि शिक्षक
  • लोक शिक्षण संचालनालय
  • लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल
  • dpi bhopal
यूथ कॉन्क्लेव में सीएम मोहन यादव के बड़े ऐलान: 2027 में दो बार परीक्षा कराएगा MPPSC, रिसर्च के लिए छात्रों को हर महीने मिलेंगे 25 हजार

By Sourabh Bhatnagar

यूथ कॉन्क्लेव में सीएम मोहन यादव के बड़े ऐलान: 2027 में दो बार परीक्षा कराएगा MPPSC, रिसर्च के लिए छात्रों को हर महीने मिलेंगे 25 हजार
लाइक-व्यूज के चक्कर में गरबा में न जाएं मुस्लिम, एक गलती पूरे समाज पर भारी पड़ सकती है-मुस्लिम त्योहार कमेटी

By Aman Vaishnav

लाइक-व्यूज के चक्कर में गरबा में न जाएं मुस्लिम, एक गलती पूरे समाज पर भारी पड़ सकती है-मुस्लिम त्योहार कमेटी
उदयपुर के 2 करोड़ रिश्वतकांड में बड़ी कार्रवाई, SOG के ASP मुकेश सोनी को राज्य सरकार ने किया सस्पेंड

By Ashish Bhardwaj

उदयपुर के 2 करोड़ रिश्वतकांड में बड़ी कार्रवाई, SOG के ASP मुकेश सोनी को राज्य सरकार ने किया सस्पेंड
फेसबुक की दोस्ती से 2 करोड़ की ठगी, महिला ने कारोबार में निवेश का झांसा देकर बनाया शिकार

By Jyoti Mahender Bhardwaj

फेसबुक की दोस्ती से 2 करोड़ की ठगी, महिला ने कारोबार में निवेश का झांसा देकर बनाया शिकार
करोड़ों के आलीशान बंगले मिलने पर भी मंत्रियों को पुरानों का मोह, स्पीकर समेत चार माननीयों पर दो सरकारी आवास

By Arun Tiwari

करोड़ों के आलीशान बंगले मिलने पर भी मंत्रियों को पुरानों का मोह, स्पीकर समेत चार माननीयों पर दो सरकारी आवास
राजस्थान में दो नवंबर से लागू होंगे लैंड कन्वर्जन के नए नियम, जानें कितने वर्ग मीटर तक घर बनाने पर नहीं लगेगी फीस

By Jageshwar prasad

राजस्थान में दो नवंबर से लागू होंगे लैंड कन्वर्जन के नए नियम, जानें कितने वर्ग मीटर तक घर बनाने पर नहीं लगेगी फीस
एमपी में 40 हजार करोड़ से बनेगा सड़क का नया नेटवर्क, नए एक्सप्रेस कॉरिडोर से खत्म होगा जाम, जानें पूरा रोड मैप

By Kaushiki

एमपी में 40 हजार करोड़ से बनेगा सड़क का नया नेटवर्क, नए एक्सप्रेस कॉरिडोर से खत्म होगा जाम, जानें पूरा रोड मैप