मप्र में सरकार बनाने बीजेपी का लाड़ली बहना के बाद अब लखपति दीदी का दांव, शिवराज ने आधी आबादी पर किया पूरा फोकस

Jitendra Shrivastava | Oct 30, 2023, 24:00 IST
Share
मप्र में सरकार बनाने बीजेपी का लाड़ली बहना के बाद अब लखपति दीदी का दांव, शिवराज ने आधी आबादी पर किया पूरा फोकस
मप्र में सरकार बनाने बीजेपी का लाड़ली बहना के बाद अब लखपति दीदी का दांव, शिवराज ने आधी आबादी पर किया पूरा फोकस

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुदनी से अपना नामांकन भरते ही एक और बड़ा दांव चल दिया। सीएम ने ऐलान किया कि वे अब लखपति दीदी बनाएंगे।

अरुण तिवारी, BHOPAL. इस बार के चुनाव में आधी आबादी ही तय करेगी कि सत्ता के सिंहासन पर कौन बैठेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुदनी से अपना नामांकन भरते ही एक और बड़ा दांव चल दिया। बुदनी की सभा में सीएम ने ऐलान किया कि वे अब लखपति दीदी बनाएंगे।

मेरा चुनाव जनता लड़ेगी

सीएम ने ऐलान किया कि आने वाले 5 साल में हर बहन को लखपति दीदी बनाऊंगा। यह बहुत सोच समझ कर कह रहा हूं लखपति दीदी का मतलब घर का काम काज करते हुए जिनकी आमदनी 1 लाख रुपए साल से ज्यादा हो वो लखपति दीदी। अब इसका स्वरूप क्या होगा ये तो तब पता चलेगा जब बीजेपी की सरकार बनेगी और लखपति दीदी की योजना अमल में लाई जाएगी। लेकिन फिलहाल तो लाड़ली बहना के बाद शिवराज ने लखपति दीदी के रूप में एक और बड़ी घोषणा कर दी। शिवराज ने नामांकन पत्र जमा कर कहा कि उनका चुनाव जनता लड़ेगी।

कांग्रेस पर कसा तंज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस और उनके गठबंधन पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि एक दिल के टुकड़े हजार हुए कोई इधर गिरा कोई उधर गिरा। सपा, आप, कांग्रेस और कांग्रेस में भी दिग्गी गुट, सेठ कमलनाथ गुट, अरुण यादव और अजय सिंह गुट और न जाने कितने गुट हैं ये तो भगवान ही जाने। उन्होंने कहा कि, मल्लिकार्जुन खड़गे तो नाममात्र के अध्यक्ष हैं। असल में तो भैया-बहन फसल काटते हैं।

हमने तो बक्खर हाँके और उराई की है

मध्यप्रदेश में भी कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने पूरी पार्टी पर कब्जा जमा कर रखा है और आगे की संभावनाएं भी काँग्रेसियों की समाप्त कर दी हैं। उनके आगे की पीढ़ी भी तैयार है और वो टिकट भी बाँट देती है। इन लोगों ने कब्जा करके कांग्रेस को निष्प्राण बना दिया है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम लिए बिना तंज कसते हुए कहा कि, आप ही देखिए उनमें और हम में अंतर क्या है। वो लोग आटे को लीटर में तोलते हैं। धान का खेत काटने पहुँच जाते हैं लेकिन यह पता ही नहीं है कि धान जमीन के नीचे होती है या जमीन के उपर। जमीनी वास्तविकता से परिचित नहीं हैं। हमने तो बक्खर हाँके हैं और ढुली टांग कर उराई भी की है।

राख के ढेर से भी उठकर खड़ा हो जाऊंगा

शिवराज ने कहा कि, कांग्रेस के मित्र बहुत परेशान रहते हैं। कहते हैं कहां से आ गया डेढ़ मुट्ठी का। एक बार तो मेरा श्राद्ध ही कर दिया। तो मैंने कहा राख के ढेर से भी उठकर खड़ा हो जाऊंगा। अभी तो बहुत काम करना है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस के एक नेता कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को जय-वीरू कहकर बुला रहें हैं, लेकिन जय और वीरू तो जेल से छूट कर आए थे। उन्होंने कहा कि, कुछ नेता जेल में हैं और कुछ कांग्रेस के नेता बेल पर हैं।

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • मध्यप्रदेश
  • एमपी न्यूज
  • BJP's Ladli Brahmin Yojana
  • Shivraj Singh's Lakhpati Didi's bet
  • Shivraj's focus on half the population
  • बीजेपी की लाड़ली बहना योजना
  • शिवराज सिंह का लखपति दीदी का दांव
  • शिवराज का आधी आबादी पर फोकस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग