बुधनी सीट पर कांग्रेस को प्रत्याशी की तलाश, जीतू पटवारी करेंगे कार्यकर्ताओं से चर्चा
Deeksha Nandini Mehra | Jul 26, 2024, 13:50 IST
जीतू पटवारी लेंगे बैठक
मध्य प्रदेश की बुधनी और विजयपुर सीट उपचुनाव की तारीख का ऐलान होने से पहले कांग्रेस का रिव्यू शुरू हो गया है। आज पीसीसी चीफ जीतू पटवारी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।
नफीस खान @ मध्य प्रदेश। कांग्रेस विजयपुर और बुधनी उपचुनाव की तैयारी में जुट गई है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के दिल्ली जाने के बाद बुधनी की सीट खाली है। इसके चलते कांग्रेस मजबूत उम्मीदवार की तलाश में है। इसी को लेकर आज 26 जुलाई को पीसीसी चीफ जीतू पटवारी बुधनी विधानसभा सीट का दौरा करेंगे। इसके अलावा प्रत्याशियों के चयन के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ रिव्यू मीटिंग करेंगे।
कांग्रेस और समाजवादी पार्टी मिलकर एक बार फिर बीजेपी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरेगी। मध्य प्रदेश की बुधनी और विजयपुर सीट उपचुनाव में दोनों पार्टियां एक साथ चुनाव मैदान में उतरेंगी। समाजवादी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने कहा कि 'हम गठबंधन में हैं और अभी की स्थिति में मिलकर ही चुनाव लड़ेंगे। समाजवादी पार्टी प्रदेश में अपना संगठन मजबूत कर रही है और इसके लिए प्रदेश की कार्यकारिणी गठित की जा चुकी है।
उपचुनाव के पहले कांग्रेस बुधनी, विजयपुर और बीना की बूथ लेवल कमेटियों, बीएलए की बैठक कर उनके काम का रिव्यू करेगी। इसके लिए विधानसभा प्रभारी, सह प्रभारी और जिला अध्यक्षों को जिम्मेदारी दी गई है। पीसीसी चीफ पटवारी आज सलकनपुर में रेहटी और बुधनी ब्लॉक के बूथ प्रभारी और बूथ लेवल एजेंट्स की बैठक लेंगे।
श्योपुर जिले की विजयपुर सीट से 6 बार के कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत ने लोकसभा चुनाव के दौरान अप्रैल में BJP जॉइन कर ली थी। हाल ही में रावत ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया है। इसके चलते विजयपुर सीट खाली घोषित है। विजयपुर के उपचुनाव में बीजेपी से रामनिवास रावत का उम्मीदवार बनना तय माना जा रहा है। रावत के सामने कांग्रेस आदिवासी उम्मीदवार को उतार सकती है।
राजकुमार पटेल (पूर्व मंत्री), कमलेश यादव (जिला पंचायत सदस्य), विजेंद्र उईके (जिपं सदस्य), महेश राजपूत (पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष), धर्मेंद्र चौहान (जिला पंचायत अध्यक्ष), अजय पटेल (युकां अध्यक्ष)। उधर, बीना में भी कांग्रेस जिताऊ उम्मीदवार तलाश रही है।
रामनिवास रावत के मंत्री बनने के बाद और विजयपुर उपचुनाव के पहले सरकार ने रावत के क्षेत्र में दो सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी दी है। जल संसाधन विभाग ने विजयपुर विधानसभा में 82.92 करोड़ की लागत से 1770 हेक्टेयर रकबे में सिंचाई वाली डोकरका परियोजना और 88.71 करोड रूपए की लागत से 1980 हेक्टेयर सिंचाई क्षमता वाली लौढ़ी परियोजना को मंजूरी दी है।
इन परियोजनाओं की मंजूरी मिलने के बाद विजयपुर विधायक और वन एवं पर्यावरण मंत्री रामनिवास रावत ने कहा- 13 जुलाई 2024 को भागवत कथा में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आगमन हुआ था। तब मैंने अपने किसान भाइयों के लिए ये दोनों (डोकरका और लोढ़ी परियोजना) की मांग मुख्यमंत्री जी के सामने रखी थी। इतनी जल्दी अन्नदाताओं के हित में निर्णय लेने के लिए मैं उनका और सरकार का आभारी हूं।
2 सीटों के उपचुनाव में बदलेंगे नतीजे?
बूथ लेवल कमेटियों का रिव्यू
विजयपुर से रावत ही होंगे बीजेपी प्रत्याशी
बुधनी में ये हैं कांग्रेस के दावेदार
विजयपुर में दो सिंचाई परियोजना को मिली मंजूरी
इन परियोजनाओं की मंजूरी मिलने के बाद विजयपुर विधायक और वन एवं पर्यावरण मंत्री रामनिवास रावत ने कहा- 13 जुलाई 2024 को भागवत कथा में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आगमन हुआ था। तब मैंने अपने किसान भाइयों के लिए ये दोनों (डोकरका और लोढ़ी परियोजना) की मांग मुख्यमंत्री जी के सामने रखी थी। इतनी जल्दी अन्नदाताओं के हित में निर्णय लेने के लिए मैं उनका और सरकार का आभारी हूं।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
राजस्थान LDC भर्ती परिणाम जारी, 31800 अभ्यर्थी टाइपिंग टेस्ट के लिए हुए शॉर्टलिस्ट
By Ashish Bhardwaj
राजस्थान में भर्ती परीक्षाएं: पांच परीक्षाओं का शेड्यूल बदलाव, 50 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
By Mukesh Sharma
रायपुर से बस्तर तक 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, अपर कलेक्टरों को भी नई जिम्मेदारी, तुरंत ज्वाइनिंग के आदेश
By VINAY VERMA
1 अक्टूबर को मध्यप्रदेश आएंगे राहुल गांधी, आदिवासी बच्चों की मौत का सच जानने पहुंचेंगे बालाघाट
By Aman Vaishnav
MP कैबिनेट के बड़े फैसले: अग्निवीरों को 20% आरक्षण, 24 हजार 500 करोड़ के प्रस्ताव मंजूर
By Sumit Kumar
एमपी के इस गावं में 160 साल से विजयादशमी पर नहीं जलता रावण का पुतला, जानें अनूठी परंपरा
By Kaushiki
बंटी नागर ने जिस साड़ी से सुसाइड फंदा बनाया वो कहां से आई, CCTV फुटेज में केवल यह दिखा
By Sanjay Gupta