मप्र में कांग्रेस ने किया गोबर खरीदी का वादा, छत्तीसगढ़ में घोटाले के आरोप में घिरी यह योजना
Ujjwal Rai | Oct 19, 2023, 24:00 IST
मप्र में कांग्रेस ने किया गोबर खरीदी का वादा, छत्तीसगढ़ में घोटाले के आरोप में घिरी यह योजना
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना वचन पत्र जारी कर दिया है, इस दौरान पार्टी के नेताओं ने कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो वह गोबर भी खरीदेगी
BHOPAL. मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना वचन पत्र जारी कर दिया है। इस दौरान पार्टी के नेताओं ने कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो वह गोबर भी खरीदेगी। कांग्रेस सरकार इसके लिए बकायदा पशुपालक या गोबर बेचने वाले को प्रतिकिलो दो रुपए देगी। बता दें कि सबसे पहले गोधन न्याय योजना छत्तीसगढ़ में लागू की गई थी। जिसके तहत बीजेपी ने कांग्रेस पर 229 करोड़ रुपए के घोटाले का इल्जाम लगाया था।
वचन पत्र के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 'गोबर खरीदी' योजना के बारे में बताया। हालांकि, वचन पत्र में कांग्रेस ने योजना की विस्तार से जानकारी तो नहीं दी है, लेकिन छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने यह योजना लागू की है। छत्तीसगढ़ में इस योजना को लेकर जो हो रहा है, वह जानकर आप हैरान हो जाएंगे। छत्तीसगढ़ सरकार ने गोबर खरीदकर पशुपालकों और किसानों को समृद्ध करने की योजना बनाई, लेकिन वह घोटाले की शिकार हो गई।
छत्तीसगढ़ में जुलाई में विधानसभा के मानसून सत्र में गोबर घोटाले का मामला बहुत चर्चा में आया था। अकलतरा से बीजेपी के विधायक और बीजेपी के रायपुर संभाग प्रभारी सौरभ सिंह ने जुलाई में दावा किया था कि प्रदेश सरकार ने गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी में 229 करोड़ रुपए का घोटाला किया। उन्होंने कहा था कि सरकार ने जो वर्मी कंपोस्ट खाद बनाया है उसकी क्वालिटी अच्छी नहीं है। जिस दौरान सरकार ने 246 करोड़ रुपए भुगतान करने के बाद केवल 17 करोड़ रुपए का सामान बेचा, बाकी 229 करोड़ रुपए का हिसाब प्रदेश सरकार ने नहीं दिया।
बीजेपी विधायक सौरभ सिंह ने विधानसभा में कहा था कि अकलतरा में एक परिवार की तीन महिलाओं ने 282 लाख किलो गोबर बेचा था। उन्होंने आरोप लगाया था कि गोबर खरीदी को लेकर जो आंकड़े बताए गए, जहां-जहां गोबर खरीदी की मात्रा बताई गई, वहां तो गोबर रखने तक की व्यवस्था तक नहीं थी। सौरभ सिंह ने कहा था कि उतना स्टॉक ही नहीं बना, जितना यह लोग गोबर खरीदी का दावा करते हैं।
बीजेपी के दावों को कांग्रेस ने खारिज करते हुए इसे बेबुनियाद बताया था। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा था कि बीजेपी विधायक सौरभ सिंह के आरोप तर्कहीन है। बीजेपी हमेशा से गोधन न्याय योजना के खिलाफ षड्यंत्र कर रही है। 229 करोड़ों के घोटाले के आरोप में ठाकुर ने कहा कि इससे पहले बीजेपी ने प्रेस वार्ता कर 600 करोड़ का गोबर खरीदी का आरोप लगाया था। उसके बृजमोहन अग्रवाल ने 1500 करोड़ रुपए के गोबर खरीदी का आरोप लगाया था कि बीजेपी संगठित होकर गोबर खरीदी मामले में झूठ बोल रही है।
जानकारी के लिए बता दें कि जो भी आवेदक छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना में ऑनलाइन रजिस्टर्ड हो गए हैं उन पशुपालकों और किसानों से सरकार ने गोबर खरीद रही है। डायरेक्टर बेनेफिट ट्रांसफर के माध्यम से पैसे सीदे बैंक खाते में ट्रांसफर किये जा रहे हैं। गाय का गोबर खरीदने के बाद सरकार इसका इस्तेमाल वर्मी कम्पोस्ट खाद को बनाने के लिए करती है। ऐसा माना जाता है कि इससे जो खाद बनती है वह खेती व पेड़-पौधे के लिए अच्छी होती है। प्रदेश में गोधन न्याय योजना के माध्यम से गोपालक और महिला स्व सहायता समूह की दो लाख नौ हजार सदस्यों को योजना का लाभ मिल रहा है। 257 करोड़ रुपए गौठान समिति और महिला स्व सहायता समिति सदस्यों को भुगतान हुआ है।
सबसे पहले छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी की योजना-
229 करोड़ रुपए का घोटाला-
एक ही परिवार की 3 महिलाओं ने बेचा 282 लाख किलो गोबर ?
बीजेपी के आरोप पर कांग्रेस का पलटवारः
लाभार्थी की योग्यता :
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava