बांधवगढ़ में हुई एक और हाथी की मौत, मां से बिछड़ने के बाद से बीमार था
Dolly patil | Nov 10, 2024, 15:04 IST
वन विभाग ने उसकी देखभाल के लिए रेस्क्यू कर
मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक और जंगली हाथी की मौत हो गई है। यह छोटा हाथी कुछ दिनों पहले अपनी मां से बिछड़ गया था और तब से बीमार था।
मध्यप्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व ( बीटीआर ) में कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाने से एक के बाद एक 10 हाथीयों की मौत हो गई थी, जिसके बाद अब एक और छोटे हाथी की मौत होगई।
दरअसल यह छोटा हाथी कुछ दिनों पहले अपनी मां से बिछड़ गया था और तब से बीमार था। वन विभाग ने उसकी देखभाल के लिए रेस्क्यू कर उसे ताला स्थित रामा कैंप में भेजा था, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज जारी था। बांधवगढ़ का यह क्षेत्र पहले से ही अपने समृद्ध वन्यजीवों और बाघों के लिए जाना जाता है। अब हाथियों की लगातार हो रही मौतों ने वन्यजीव संरक्षण को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
वन प्रबंधन के अधिकारियों के मुताबिक ये छोटा हाथी मां से बिछड़ने के बाद से ही बीमार था, जिसके बाद हाथी को वन विभाग ने उसकी देखभाल के लिए रेस्क्यू कर लिया था।
वन प्रबंधन के अधिकारियों के मुताबिक बीमार हाथी के शरीर में कंपकंपी महसूस की गई थी और वह कई जगहों पर लीद कर चुका था। अधिकारी यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि कहीं उसने कोई विषाक्त पदार्थ तो नहीं खा लिया। इस घटना से हाथियों के झुंड पर वन्यजीव संरक्षण की नजरें और अधिक सख्त कर दी गई हैं।
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा बफर जोन में पिछले कुछ समय में कई वन्यजीवों की असामयिक मौतों ने यहां के वन्यजीव संरक्षण को प्रभावित किया है। यह झुंड जिस क्षेत्र में पाया गया है, वहां वन विभाग के अधिकारी लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। वन विभाग यह पता करने में जुटा है कि हाथियों में यह समस्या किस कारण से उत्पन्न हो रही है।
दरअसल यह छोटा हाथी कुछ दिनों पहले अपनी मां से बिछड़ गया था और तब से बीमार था। वन विभाग ने उसकी देखभाल के लिए रेस्क्यू कर उसे ताला स्थित रामा कैंप में भेजा था, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज जारी था। बांधवगढ़ का यह क्षेत्र पहले से ही अपने समृद्ध वन्यजीवों और बाघों के लिए जाना जाता है। अब हाथियों की लगातार हो रही मौतों ने वन्यजीव संरक्षण को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मां से बिछड़ने के बाद था बीमार
हाथी की मौत के कारणों पर संशय
हाथियों पर वन विभाग की निगरानी
thesootr links
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA