कथा ना करने के बयान के बाद प्रदीप मिश्रा ने मारी पलटी, बोले जारी रहेगी कथा...
Sandeep Kumar | Jul 04, 2024, 12:34 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-04T121647.576
उत्तर प्रदेश के हाथरस में मची भगदड़ के बाद हुई मौत का असर मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में हो रही पंडित प्रदीप मिश्रा कथा में साफतौर पर देखा गया था। पहले तो प्रदीप ने कथा करने से इनकार कर दिया था, लेकिन अब फिर वो अपने ही वचनों से मुकर गए
मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के कुबरेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित प्रदीप कुमार मिश्रा की कथा का सात दिवसीय आयोजन विदिशा में किया जा रहा है। इसको लेकर बुधवार को उन्होंने अपने पंडाल से ही कथा को समय से पूर्व ही समाप्त करने को घोषणा कर डाली और एक घंटे के बाद ही वे पलट गए। एक घंटे पूर्व की गई कथा वापसी की बात को पलटते हुए आगामी दिनों में भी कथा जारी रखने की बात कही है।
उत्तर प्रदेश के हाथरस में धार्मिक आयोजन में मची भगदड़ के बाद हुई एक सैकड़ों से अधिक लोगों की मौत को दृष्टिगत रखते हुए पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा कथा को समय से पूर्व ही समाप्त करने का निर्णय लिया गया था। क्योंकि विदिशा में जहां कथा के लिए पंडाल बनाया गया है वह एक खेत है और क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से चारों तरफ कीचड़ ही कीचड़ हो गया है।
ऐसे में उन्हें ये अंदेशा था कि कही कोई अप्रिय घटना घटित न हो। इसके चलते उन्होंने यह निर्णय लिया और एक घंटे के पश्चात ही अपना फैसला भी बदला।
पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा 30 जून (रविवार) से सागर-भोपाल बायपास स्थित गिरधर कॉलोनी में शुरू हुई थी, जिसका समापन 6 जुलाई को होना था। पहले दिन ही पंडित प्रदीप की कथा सुनने के लिए हजारों श्रद्धालु आए थे। हाल यह था कि दोपहर 1 बजे के पहले ही एक लाख वर्गफीट में बना पंडाल खचाखच भर गया था। इसके बाद पंडाल के बाहर भी लोगों की भीड़ नजर आई।
![sandeep mishr]()
हाथरस घटना के बाद प्रदीप ने बदला था प्लान
ऐसे में उन्हें ये अंदेशा था कि कही कोई अप्रिय घटना घटित न हो। इसके चलते उन्होंने यह निर्णय लिया और एक घंटे के पश्चात ही अपना फैसला भी बदला।
शनिवार से समाप्त होगी कथा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
sandeep mishr
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman