भोपाल ज्वेलरी शॉप में 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड निकला अग्निवीर, ऐसे दिया वारदात को अंजाम
Deeksha Nandini Mehra | Aug 19, 2024, 10:01 IST
50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड अग्निवीर
भोपाल ज्वेलरी लूट के मास्टरमाइंड अग्निवीर और उसके साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों को पकड़कर 50 लाख के जेवर भी बरामद कर लिए हैं।
Bhopal 50 lakh Jewelry Loot Case Sloved : भोपाल के बाग सेवनिया (Bag Sewaniya) इलाके में हुई 50 लाख की चोरी का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। इस वारदात का मास्टरमाइंड मोहित सिंह बघेल (Mohit Singh Baghel) निकला, जो भारतीय सेना में अग्निवीर (Agniveer) है। वह राजपूत रेजीमेंट (Rajput Regiment) में ट्रेनिंग कर रहा है और अवकाश पर भोपाल आया हुआ था। बता दें बाग सेवनिया में कृष्णा आर्केड (Krishna Arcade) स्थित ज्वेलरी शॉप में मनोज चौहान (Manoj Chauhan) से नकाबपोश चोरों ने 50 लाख रुपए लूटे थे।
पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा (Police Commissioner Harinarayan Chari Mishra) ने आरोपियों पर 50 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया था। पुलिस ने लूट के मास्टरमाइंड मोहित सिंह बघेल (Mohit Singh Baghel) और उसके साथी आकाश राय (Akash Rai), विकास राय (Vikas Rai), मोनिका राय (Monika Rai), अमित राय (Amit Rai), गायत्री राय (Gayatri Rai), और अभय मिश्रा (Abhay Mishra) को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उन्होंने कई दिनों तक ज्वेलरी शॉप की रेकी (Reiki) की थी। इसके बाद लूट की योजना बनाई गई। पुलिस ने आरोपियों की बताई गई जगह से लूटे गए सोने-चांदी के जेवर (Gold-Silver Jewelry) बरामद कर लिए हैं। आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि अपने महंगे शौक पूरे करने और घर का कर्ज चुकाने के लिए लूट की इस घटना को अंजाम दिया था।
पुलिस ने 400 से अधिक सीसीटीवी कैमरों (CCTV Cameras) के फुटेज खंगालकर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में लूट का माल अपने पास रखने के आरोप में आरोपी के भाई, बहन, जीजा, और मां को भी गिरफ्तार किया गया है।
मास्टरमाइंड अग्निवीर साथियों समेत गिरफ्तार
लूटने से पहले की दुकान की रेकी
400 सीसीटीवी कैमरों के खंगाले फुटेज
ये आरोपी हुए गिरफ्तार
- आकाश राय (Akash Rai): मंडीदीप निवासी, बीकॉम सेकंड ईयर का छात्र। एक कंपनी में कार्यरत, लूट के दौरान हेलमेट पहनकर दुकान में दाखिल हुआ।
- मोहित सिंह बघेल (Mohit Singh Baghel): सेमरिया (रीवा) निवासी, 19 वर्षीय बीए सेकंड ईयर का छात्र और सेना में अग्निवीर। लूट का मास्टरमाइंड।
- विकास राय (Vikas Rai): मंडीदीप निवासी, आकाश राय का बड़ा भाई। लूटे गए जेवर को अपने पास रखा।
- मोनिका राय (Monika Rai): दानिश नगर निवासी, 20 वर्षीय और आकाश राय की छोटी बहन। लूट का माल अपने पास रखा।
- अमित राय (Amit Rai): दानिश नगर निवासी, ग्रेजुएट और आकाश का जीजा। थिंक गैस कंपनी में कार्यरत, लूटे हुए जेवर अपने पास रखे।
- गायत्री राय (Gayatri Rai): मंडीदीप निवासी, आकाश राय की 46 वर्षीय मां। उन्होंने भी लूटे गए जेवर अपने पास रखे।
- अभय मिश्रा (Abhay Mishra): ग्राम पथरी (रीवा) निवासी, मोहित बघेल का दोस्त। कटनी में एसीसी सीमेंट कंपनी में जॉब करता है, लूट की घटना के लिए पिस्टल दी थी।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
भोज वेटलैंड के पास स्टॉकयार्ड पर NGT सख्त, 5 विभागों की कमेटी करेगी जांच, 6 हफ्ते में मांगी रिपोर्ट
By Sandeep Kumar
17 में 16 पहुंचे, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया नहीं: मध्य प्रदेश भाजपा में नए समीकरणों की आहट?
By Ramanand Tiwari
एमपी में गुरुवार से शनिवार रजिस्ट्री का आदेश, अब पटवारियों की पुरानी फाइलें क्यों खुलीं?
By Ramanand Tiwari
महतारी वंदन योजना से ड्रोन दीदी तक, छत्तीसगढ़ की महिलाएं बना रहीं आत्मनिर्भरता की नई राह
By The Sootr
MP BJP में नया पावर सेंटर? 2028 से पहले बदलेगा पुराना रोडमैप, 2028 चुनाव से पहले संगठन और बूथ रणनीति पर मंथन
By Ramanand Tiwari
एमपी में डीएसपी के तबादले, नौ अफसर किए इधर से उधर, अभिषेक सिर्रा बालाघाट के सीएसपी
By Sandeep Kumar
खेल प्रतिभाओं को तराश रही साय सरकार, मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान
By The Sootr