कृषि मंत्रालय मिलते ही एक्शन में Shivraj Singh Chouhan , अधिकारियों की बैठक के बाद क्या बोले मामा

Sandeep Kumar | Jun 11, 2024, 13:42 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-11T133334.432.jpg
STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-11T133334.432.jpg

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और अब केंद्र में कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी मिलते ही शिवराज सिंह चौहान एक्शन मोड में आ गए हैं।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और अब केंद्र में कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी मिलते ही शिवराज सिंह चौहान ( Shivraj Singh Chauhan ) एक्शन मोड में आ गए हैं। उन्होंने विभाग मिलते ही दोनों ही विभाग के अधिकारियों की बैठक की है। जिसके बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में किसानों के लिए अच्छा काम करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता किसान कल्याण की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Prime Minister Narendra Modi ) जी के नेतृत्व में कृषि और किसान कल्याण का काम चल रहा है।

10 साल में भी बेहतर काम हुआ : शिवराज


केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय मिलने के बाद कहा कृषि और किसान कल्याण का काम चल रहा है, और ग्रामीण विकास के काम भी तेजी से जारी हैं। सरकार नई नहीं है, यह निरंतरता है। 10 साल में भी बेहतर काम हुआ है, और अपने संकल्प पत्र में हमने किसान कल्याण हो या रूरल डेवलपमेंट हो उसके बारे में अपना रोड मैप बना कर दिया हैं, इन्हीं कामों को आगे बढ़ाएंगे।

'सरकार की प्राथमिकता किसान कल्याण'


शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा प्रधानमंत्री जी की प्राथमिकता, सरकार की प्राथमिकता किसान कल्याण है और इसलिए आज उन्होंने जो पहली फाइल पर हस्ताक्षर किए किसान सम्मान निधि जारी करने के किए हैं। कैबिनेट ने फैसला लिया 3 करोड़ गरीबों के घर और बनाने का यह काम पहले से जारी है। इन्हीं को आगे बढ़ाएंगे। क्योंकि कोई नया मंत्री आया तो नया ही करेगा। काम में निरंतरता है यह निरंतरता जारी रहेगी।

शिवराज ने पीएम मोदी को दिया धन्यवाद


केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीएम मोदी का धन्यवाद करते हुए लिखा भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। सशक्त तथा संपन्न किसान समृद्ध भारत का आधार हैं। सरकार की प्राथमिकता किसान का कल्याण तथा गांवों का उत्थान है। प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में हम विकसित भारत के विराट संकल्पों को सिद्ध करेंगे तथा ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे।

दिल्ली के हुए मामा शिवराज


शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के विदिशा से लोकसभा चुनावी मैदान में थे। उन्होंने यहां बहुत बड़े मार्जिन के साथ जीत हासिल की है। शिवराज सिंह चौहान 8 लाख 21 हजार 408 वोटों से चुनाव जीते हैं। मध्य प्रदेश विधानसभा में भी शिवराज सिंह चौहान का प्रदर्शन जबरदस्त था। उनकी लाड़ली बहना योजना ने ही मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को जीत दिलाई थी। विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद लोगों को लगा कि वही मुख्यमंत्री बनेंगे, लेकिन अंत में यह फैसला बदल गया और मोहन यादव को राज्य की कमान संभालने का मौका मिला। इसके बाद से ही अटकलें शुरू हो गई थीं कि शिवराज सिंह चौहान दिल्ली की राजनीति में कदम रखेंगे और वैसा ही हुआ।

thesootr links







सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Shivraj Singh Chauhan
  • शिवराज सिंह चौहान
  • Prime Minister Narendra Modi
  • कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्रालय
  • कृषि और किसान कल्याण का काम चल रहा
  • 'सरकार की प्राथमिकता किसान कल्याण'
कुमावत समाज ने भाजपा कांग्रेस का किया सामाजिक बहिष्कार, निर्दलीय प्रत्याशी उतारनें की तैयारी

By Ashish Bhardwaj

कुमावत समाज ने भाजपा कांग्रेस का किया सामाजिक बहिष्कार, निर्दलीय प्रत्याशी उतारनें की तैयारी
अजमेर जेल में प्रहरियों के साथ गश्त करती हैं बिल्लियां, बचा चुकी हैं कोबरा से कैदी की जान

By Jageshwar prasad

अजमेर जेल में प्रहरियों के साथ गश्त करती हैं बिल्लियां, बचा चुकी हैं कोबरा से कैदी की जान
कोटा किडनी फेलियर मामले में गहलोत ने उठाए सवाल, जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

By Jyoti Mahender Bhardwaj

कोटा किडनी फेलियर मामले में गहलोत ने उठाए सवाल, जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग
Sugam Parivahan Bus Fire: मुख्यमंत्री सुगम परिवहन की इंदौर-उज्जैन बस में लगी आग, जलकर हुई खाक

By Sanjay Gupta

Sugam Parivahan Bus Fire: मुख्यमंत्री सुगम परिवहन की इंदौर-उज्जैन बस में लगी आग, जलकर हुई खाक
राजस्थान में बस टैक्स पर विवाद: 2022 के आदेश में अतिरिक्त कर नहीं, अब रोज 600 रुपए वसूली का आरोप

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान में बस टैक्स पर विवाद: 2022 के आदेश में अतिरिक्त कर नहीं, अब रोज 600 रुपए वसूली का आरोप
व्यापारी नेता की बढ़ीं मुश्किलें: यौन शोषण पीड़िता के चरित्र पर उठाए थे सवाल, अब थाने में दर्ज हुआ संगीन धाराओं में केस

By Umeshwari Baghel

व्यापारी नेता की बढ़ीं मुश्किलें: यौन शोषण पीड़िता के चरित्र पर उठाए थे सवाल, अब थाने में दर्ज हुआ संगीन धाराओं में केस
गुप्तवार्ता के अफसर परिवहन विभाग में, रोहित झा बने संयुक्त परिवहन आयुक्त, प्रतिनियुक्ति पर मिली नई जिम्मेदारी

By VINAY VERMA

गुप्तवार्ता के अफसर परिवहन विभाग में, रोहित झा बने संयुक्त परिवहन आयुक्त, प्रतिनियुक्ति पर मिली नई जिम्मेदारी