अहमदाबाद प्लेन क्रैश में इंदौर की हरप्रीत होरा का भी निधन, पति के पास लंदन जा रही थीं

Sanjay Gupta | Published:
Share
ahmedabad-plane-crash-harpreet-hora-indore-passed-away
ahmedabad-plane-crash-harpreet-hora-indore-passed-away

अहमदाबाद में हुए विमान दुर्घटना में इंदौर की हरप्रीत होरा का भी निधन हो गया। वह राज मोहल्ला, इंदौर के निवासी होरा परिवार की बहू थीं और अपने पति और बेटे के पास लंदन लौटने के लिए यात्रा कर रही थीं।

अहमदाबाद में हुई दुखद प्लैन क्रैश घटना में मरने वाले यात्रियों में इंदौर की हरप्रीत होरा भी थीं। हरप्रीत इंदौर के राज मोहल्ले में रहने वाले होरा परिवार की बहू थीं। उनके पति राबी होरा और बेटा लंदन में ही रहते हैं। वह उन्हीं के पास वापस लंदन लौट रही थीं और इस दुखद घटना की शिकार हो गईं। उनके परिजनों ने मौत की पुष्टि की है।

e9fbf1d9-7eb
e9fbf1d9-7eb


मूल रूप से अहमदाबाद की ही थीं हरप्रीत

हरप्रीत मूल रूप से अहमदाबाद की रहने वाली थीं और उनका मायका अहमदाबाद ही था। उनके परिजन राजेंद्र सिंह होरा ने बताया कि वह वहां पर अपने परिवार और पिता से मिलने के लिए गई थीं। इसके बाद उन्हें लंदन लौटना था। बताया जा रहा है पहले टिकट 19 जून का था लेकिन बेटे का जन्मदिन 16 जून होने के चलते इसे पहले कराया और यह घटना हो गई।

पति लंदन से आ रहे इंदौर

जानकारी के अनुसार पति लंदन से लौट रहे हैं और वह इंदौर आएंगे और यहां से सभी परिजन फिर अहमदाबाद जाएंगे। इस घटना से सभी स्तब्ध हैं। मायके और ससुराल दोनों ही जगह हरप्रीत की मौत से सन्नाटा पसरा है। यात्रियों की लिस्ट में वह 65वें नंबर थीं।



बता दें कि अहमदाबाद में हुए विमान दुर्घटना में अब तक 265 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। इनमें से 241 मृतक विमान में सवार पैसेंजर और क्रू मेंबर्स थे, जबकि 5 मृतक उस मेडिकल हॉस्टल से थे, जहां विमान गिरा था। बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल पर विमान गिरने के समय वहां 50 से अधिक लोग मौजूद थे, लेकिन यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हॉस्टल में कितनी मौतें हुई हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह अहमदाबाद पहुंचे और सबसे पहले घटनास्थल का दौरा किया। इसके बाद वे सिविल अस्पताल गए, जहां उन्होंने करीब 10 मिनट तक पीड़ितों से मुलाकात की।

thesootr links

अहमदाबाद विमान हादसा | Ahmedabad Plane Crash | ahmedabad plane crash news hindi | Gujarat News | MP News | Indore News

Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • मध्य प्रदेश
  • Gujarat News
  • Ahmedabad Plane Crash
  • ahmedabad plane crash news hindi
  • अहमदाबाद विमान हादसा
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर