AIG Pratibha Tripathi की हार्ट अटैक से मौत मेडिकल चेकअप के बाद इंदौर से लौट रहीं थीं भोपाल , 3 साल का बेटा भी था साथ

Marut raj | Apr 22, 2024, 17:37 IST
Share
AIG Pratibha Tripathi died of heart attack was returning from Indore to Bhopal after medical checkup द सूत्र
AIG Pratibha Tripathi died of heart attack was returning from Indore to Bhopal after medical checkup द सूत्र

AIG Pratibha Tripathi को कोरोना हुआ था, तब से ही वह बीमार रहती थीं। कोरोना काल में ही उन्होंने बच्चे को जन्म दिया था। एआईजी प्रतिभा त्रिपाठी के पति दिल्ली में डॉक्टर हैं।

AIG Pratibha Tripathi died of heart attack , was returning from Indore to Bhopal after medical checkup

भोपाल. मध्य प्रदेश की युवा पुलिस अफसर की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। भोपाल में पदस्थ असिस्टेंट इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस यानी AIG प्रतिभा त्रिपाठी ( AIG Pratibha Tripathi ) की सोमवार को मौत हो गई। वे स्टेट पुलिस सर्विस 2008 बेच की थीं। मेडिकल चेकअप कराकर इंदौर से भोपाल लौट रही थीं, तभी रास्ते में करीब 1 बजे उन्हें देवास जिले के सोनकच्छ के पास कार्डियक अरेस्ट हुआ। प्रतिभा महिला सेल में पदस्थ थीं।

तीन साल का बेटा था साथ

AIG Pratibha Tripathi के पति डॉक्टर शिशिर पंडित के अनुसार शनिवार-रविवार थी। इंदौर में AIG Pratibha Tripathi का इलाज चलता था। मेडिकल चेक अप के लिए शनिवार को इंदौर गई थीं। यहीं उनका ससुराल भी है। सोमवार की सुबह ड्यूटी ज्वॉइन करने के लिए इंदौर से निकली थीं। दंपति के साथ तीन साल का बच्चा भी साथ था। अचानक प्रतिभा की सोनकक्ष में तबीयत बिगड़ी। तत्काल उन्हें सोनकक्ष के एक अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चंद मिनटो बाद ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने कार्डियक अरेस्ट से मौत होने की बात कही है।

कोरोना के बाद से ही रहती थीं बीमार

वर्ष 2020 में प्रतिभा को कोरोना हुआ था। इसके बाद से ही उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता था। कोरोना काल में ही उन्होंने बच्चे को जन्म दिया था। लगातार मेडिकल लीव पर रहीं। डॉक्टरों की सलाह के बाद अक्टूबर 2023 में उन्होंने नौकरी ज्वॉइन की थी। वह भोपाल में महिला सेल की AIG थीं। पिछले कुछ दिनों से दोबारा उन्के स्वास्थ्य खराब रहने लगा था। उन्हें हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी थी। मेडिकल चेक अराने ने शनिवार को इंदौर गई थीं।

पति दिल्ली में हैं डॉक्टर

डॉक्टर शिशिर पंडित ने बताया कि वह दिल्ली में रहते हैं। मूल रूप से इंदौर के रहने वाले हैं। पत्नी का चेकअप कराने के लिए इंदौर आए हुए थे। उन्हें सोमवार को पत्नी को ड्रॉप करने भोपाल जा रहे थे। रास्ते में ही पत्नी ( एआईजी प्रतिभा त्रिपाठी )की तबीयत बिगड़ गई थी।

Tags:
  • मध्य प्रदेश की युवा पुलिस अफसर की हार्ट अटैक से मौत
  • AIG Pratibha Tripathi died of heart attack
  • एआईजी प्रतिभा त्रिपाठी
  • डॉक्टर शिशिर पंडित
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती