एम्स भोपाल में पहली बार ट्रांसजेंडर सर्जरी: 8 घंटे चला ऑपरेशन, 5 और मरीज इलाज के लिए पहुंचे

Arohi Raj | Oct 13, 2026, 18:26 IST
Share
भोपाल एम्स में चार विभागों के एक्सपर्ट डॉक्टर्स की टीम ने 8 घंटे में जेंडर चेंज सर्जरी की।
भोपाल एम्स में चार विभागों के एक्सपर्ट डॉक्टर्स की टीम ने 8 घंटे में जेंडर चेंज सर्जरी की।

एम्स भोपाल में पहली बार जेंडर अफर्मिंग की सर्जरी की गई। करीब 8 घंटे तक चले इस ऑपरेशन में 4 विभागों के एक्टपर्ट्स डॉक्टर शामिल रहे। सर्जरी एक ट्रांसजेंडर मरीज की लैंगिक पहचान के अनुरूप की गई। ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत ठीक रही और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। एम्स के मुताबिक, 5 अन्य मरीज भी इस सर्जरी के लिए पहुंचे हैं।

चार विभागों की टीम ने किया ऑपरेशन

सर्जरी के दौरान पुरुष जननांगों (Male Reproductive Organs) में बदलाव कर फिमेल रिप्रोडक्टिव आर्गन जैसी संरचना बनाई गई। इस ऑपरेशन का नेतृत्व बर्न्स एवं प्लास्टिक सर्जरी विभाग ने किया। इसमें विभाग के प्रमुख डॉ. मनाल खान और सहायक प्राध्यापक डॉ. अभिनव सिंह ने अहम भूमिका निभाई।

वहीं, एनेस्थीसिया विभाग के डॉ. अनुज जैन ने मरीज को बेहोश करने की जिम्मेदारी संभाली। स्त्री रोग विभाग के डॉ. अरुण कुमार डोरा और यूरोलॉजी विभाग के डॉ. देवाशीष कौशल भी टीम में शामिल रहे। ऑपरेशन में रेजिडेंट डॉक्टरों ने भी सहयोग किया।

नोट- बॉटम सर्जरी जननांगों से जुड़ी सर्जरी को कहते हैं। वहीं, जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी का मतलब व्यक्ति की लैंगिक पहचान के अनुरूप शरीर में बदलाव करना है।

एम्स भोपाल में सहायक प्रोफेसर भर्ती: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 17 अक्टूबर 2026 तक करें अप्लाई | AIIMS Bhopal Assistant Professor Recruitment: Application Deadline Extended, Apply by October 17, 2026
एम्स भोपाल में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, 1.42 लाख रुपए मिलेगी सैलरी, जानें आवेदन की आखिरी तारीख
12 Oct 2026 ,
By Arohi Raj
एम्स भोपाल में असिस्टेंट प्रोफेसर के 45 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए फॉर्म की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है। अब 17 अक्टूबर 2026 तक अभयर्थी फॉर्म भर सकेंगे। इच्छुक अभयर्थी ई-मेल के जरिए फॉर्म भेज सकते हैं। इसके अलावा भर्ती से जुड़ी बाकी शर्तों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

जेंडर अफर्मिंग सर्जरी सफल होने पर क्या बोले डायरेक्टर

यह सर्जरी बेहतर इलाज की सुविधाएं देने और सम्मान के साथ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की हमारी सोच को दर्शाती है। प्रदेश के सरकारी अस्पताल में पहली बार ऐसी सर्जरी होना हमारे लिए गर्व की बात है।
By: डॉ. नरेंद्र कोतवाल, डायरेक्टर, एम्स भोपाल

सर्जरी क्यों हर किसी के लिए जरूरी नहीं

जेंडर अफर्मिंग बॉटम सर्जरी का मकसद शारीरिक बनावट को लैंगिक पहचान के अनुरूप बनाना है। बोलचाल में लोग इसे ट्रांसजेंडर सर्जरी (transgender surgery) भी कहते हैं।

डॉक्टरों का कहना है कि हर ट्रांसजेंडर व्यक्ति के लिए सर्जरी जरूरी नहीं होती। फैसला व्यक्ति की इच्छा, सहमति और चिकित्सकीय आकलन से होता है। इलाज का रास्ता जांच से शुरू होता है। फिर काउंसलिंग आती है। उसके बाद सर्जरी और फॉलोअप होता है।

AIIMS भोपाल में नॉन-टीचिंग पदों पर बंपर भर्ती: बिना परीक्षा सीधे इंटरव्यू से होगा चयन, जानें पूरी प्रक्रिया | AIIMS Bhopal Non-Teaching Post Bumper Recruitment: Selection Through Direct Interview Without Exam, Know Full Process
AIIMS भोपाल में नॉन-टीचिंग पदों पर बंपर भर्ती, बिना परीक्षा सीधे इंटरव्यू से होगा चयन
07 Oct 2026 ,
By Manya Jain
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) भोपाल ने नॉन-टीचिंग के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, बल्कि योग्य उम्मीदवारों का चयन सीधे इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 23 अक्टूबर 2026 को होने वाले इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।

क्या सर्जरी के साथ इलाज खत्म हो जाता है?

नहीं, आपको बता दें कि ऐसी सर्जरी के बाद संक्रमण और खून बह सकते हैं। घाव भरने में देरी और यूरिन संबंधी परेशानियां भी हो सकती हैं। इसलिए नियमित फॉलोअप और चिकित्सकीय निगरानी जरूरी है। साथ ही सर्जरी के बाद हार्मोन थेरेपी हो सकती है। कुछ मामलों में आईवीएफ (In Vitro Fertilization) यानी शरीर के बाहर निषेचन भी ऑप्शन हो सकता है।

ट्रांसजेंडर होना मानसिक बीमारी नहीं

ट्रांसजेंडर होना कोई मेंटल सिकनेस नहीं है। समाज में भेदभाव के कारण तनाव और अवसाद हो सकता है। सर्जरी से पहले काउंसलिंग और बाद में परिवार का सहयोग मिलना बहुत जरूरी है।
By: डॉ. जेपी अग्रवाल, वरिष्ठ मनोचिकित्सक
आयुष्मान योजना पर NABH की सख्ती: एमपी के 65 अस्पताल बाहर, इंदौर के 17 और जबलपुर के 7 अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ | NABH Strictness on Ayushman Yojana: 65 Hospitals in MP Out, Benefit Not Available in 17 Hospitals of Indore and 7 of Jabalpur
आयुष्मान योजना पर NABH की सख्ती: एमपी के 65 अस्पतालों में नहीं मिलेगा आयुष्मान कार्ड का लाभ, इंदौर के 17 और जबलपुर के 7 अस्पताल
10 Oct 2026 ,
By Sanjay Dhiman
आयुष्मान भारत योजना के नियम न मानने पर मध्य प्रदेश के 65 अस्पतालों पर कार्रवाई हुई है। इनमें इंदौर के 17 और जबलपुर के सात निजी अस्पताल शामिल हैं। वजह एनएबीएच मान्यता के नियमों का पालन न होना है। आठ अक्टूबर को राज्य इम्पैनलमेंट कमेटी ने फैसला लिया। अब इंदौर में 91 की जगह 74 अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड से इलाज मिलेगा। इलाज से पहले पुष्टि कर लें।

5 और मरीज ऐसी सर्जरी के लिए पहुंचे एम्स

एम्स भोपाल में इस तरह की सर्जरी कराने के लिए 5 और मरीज पहुंचे हैं। पहली सर्जरी कराने वाला मरीज इसके नतीजे से खुश है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद भी मरीज को नियमित जांच के लिए डॉक्टर के पास जाना होगा।

MP Govt Jobs 2026: मध्य प्रदेश में दिव्यांगों के लिए 20 हजार सरकारी पदों पर बंपर भर्ती की तैयारी, विशेष अभियान चलाएगी सरकार | MP Govt Jobs 2026: Preparation for bumper recruitment on 20 thousand government posts for disabled in Madhya Pradesh, government will run special campaign
<b>MP Govt Jobs 2026: एमपी में दिव्यांगों के लिए 20 हजार पदों पर भर्ती, इंटरव्यू के नंबर नहीं, जानें कैसे होगा चयन</b>
13 Oct 2026 ,
By Anshika Singh Chauhan
मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने विभिन्न विभागों में दिव्यांगजनों के रिक्त पदों पर विशेष भर्ती का फैसला किया। बताया जा रहा है कि प्रदेश में ऐसे करीब 20 हजार पद रिक्त हैं। जानिए भर्ती प्रक्रिया और पात्रता से जुड़ी जरूरी बातें।

खबर क्यों जरूरी है?

यह खबर इसलिए अहम है, क्योंकि हर व्यक्ति को सम्मान के साथ इलाज मिलना जरूरी है। एम्स भोपाल में हुई यह सर्जरी इसी दिशा में एक कदम है। डॉक्टरों के मुताबिक, सर्जरी का फैसला मरीज की सहमति से होना चाहिए।

FAQs

  1. क्या जेंडर अफर्मिंग सर्जरी हर ट्रांसजेंडर व्यक्ति के लिए जरूरी होती है?
    नहीं, जेंडर अफर्मिंग बॉटम सर्जरी हर ट्रांसजेंडर व्यक्ति के लिए जरूरी नहीं होती। यह फैसला व्यक्ति की इच्छा, सहमति और चिकित्सकीय आकलन पर निर्भर करता है।
  2. ऑपरेशन का नेतृत्व किस विभाग ने किया और इसमें कौन-कौन से विशेषज्ञ शामिल थे?
    ऑपरेशन का नेतृत्व बर्न्स एवं प्लास्टिक सर्जरी विभाग ने किया, जिसमें डॉ. मनाल खान और डॉ. अभिनव सिंह शामिल थे। अन्य विभागों में एनेस्थीसिया, स्त्री रोग, और यूरोलॉजी विभाग के डॉक्टर भी शामिल रहे।
  3. क्या जेंडर अफर्मिंग सर्जरी के बाद इलाज का रास्ता खत्म हो जाता है?
    नहीं, जेंडर अफर्मिंग सर्जरी के बाद नियमित फॉलोअप और चिकित्सकीय निगरानी आवश्यक होती है, क्योंकि सर्जरी के बाद संक्रमण और अन्य समस्याएं हो सकती हैं।
Tags:
  • एम्स भोपाल
  • जेंडर अफर्मिंग सर्जरी
  • लिंग परिवर्तन सर्जरी
  • ट्रांसजेंडर सर्जरी
  • एम्स डायरेक्टर डॉ. नरेंद्र कोतवाल
  • AIIMS Bhopal
  • transgender surgery
  • gender affirming surgery
  • एम्स भोपाल सर्जरी
इंदौर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, स्वामित्व योजना में काम नहीं करने पर सात प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

By Sanjay Gupta

इंदौर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, स्वामित्व योजना में काम नहीं करने पर सात प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त
गहलोत बोले- तीन बार CM बनना कम है क्या, चौथी बार के नारे मत लगाओ; पंचायत चुनाव से पहले फिर दी नसीहत

By Saurabh Mishra

गहलोत बोले- तीन बार CM बनना कम है क्या, चौथी बार के नारे मत लगाओ; पंचायत चुनाव से पहले फिर दी नसीहत
रायपुर में रवि किशन का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं

By Harrison Masih

रायपुर में रवि किशन का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं
छत्तीसगढ़ में SI भर्ती परीक्षा स्थगित, 2 से 4 नवंबर तक तय था CGPSC का शेड्यूल, नए तारीख पर अभ्यर्थियों को रखनी होगी नजर

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में SI भर्ती परीक्षा स्थगित, 2 से 4 नवंबर तक तय था CGPSC का शेड्यूल, नए तारीख पर अभ्यर्थियों को रखनी होगी नजर
दिवाली पर ट्रेन में सीट मिलने की बढ़ेगी उम्मीद, 13 जोड़ी नई स्पेशल ट्रेन चलेगी; 824 फेरे होंगे

By Jyoti Mahender Bhardwaj

दिवाली पर ट्रेन में सीट मिलने की बढ़ेगी उम्मीद, 13 जोड़ी नई स्पेशल ट्रेन चलेगी; 824 फेरे होंगे
झालावाड़ में तस्करी के आरोप में कांस्टेबल गिरफ्तार, 14 लाख रुपए नकद मिले

By Ashish Bhardwaj

झालावाड़ में तस्करी के आरोप में कांस्टेबल गिरफ्तार, 14 लाख रुपए नकद मिले
उदयपुर में गांजे की खेती का बड़ा खेल बेनकाब, 100 बीघा में लहलहा रही थी 300 करोड़ की फसल

By Jyoti Mahender Bhardwaj

उदयपुर में गांजे की खेती का बड़ा खेल बेनकाब, 100 बीघा में लहलहा रही थी 300 करोड़ की फसल