AIIMS भोपाल में नॉन-टीचिंग पदों पर बंपर भर्ती, बिना परीक्षा सीधे इंटरव्यू से होगा चयन
Manya Jain | Sootr Creatives | Oct 07, 2026, 11:36 IST
एम्स भोपाल में नॉन-टीचिंग पदों पर सीधी भर्ती
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) भोपाल ने नॉन-टीचिंग के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, बल्कि योग्य उम्मीदवारों का चयन सीधे इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 23 अक्टूबर 2026 को होने वाले इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।
कुल पदों की संख्या
- प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट-I (मेडिकल): 01 पद
- प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट-I (नॉन-मेडिकल): 01 पद
- प्रोजेक्ट टेक्निकल सपोर्ट-I: 05 पद
- प्रोजेक्ट टेक्निकल सपोर्ट-II: 02 पद
एलिजीबिलिटी क्राइटेरिया
- प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट-I (मेडिकल): उम्मीदवार के पास एमबीबीएस (MBBS), बीवीएससी (BVSc), बीडीएस (BDS) या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए।
- प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट-I (नॉन-मेडिकल): पोस्ट-ग्रेजुएट डिग्री (इंटीग्रेटेड पीजी सहित); या इंजीनियरिंग / आईटी (IT) / सीएस (CS) में 4 साल की ग्रेजुएट डिग्री आवश्यक है।
- प्रोजेक्ट टेक्निकल सपोर्ट-I: 10वीं पास के साथ डीएमएलटी (DMLT) / एमएलटी (MLT) / आईटीआई (ITI) या समकक्ष डिप्लोमा और 2 साल का अनुभव; या 3 साल की ग्रेजुएट डिग्री के साथ 1 साल का अनुभव होना चाहिए।
- प्रोजेक्ट टेक्निकल सपोर्ट-II: साइंस विषय से 12वीं पास के साथ डीएमएलटी / एमएलटी / इंजीनियरिंग डिप्लोमा और 5 साल का अनुभव; या 3 साल की ग्रेजुएट डिग्री के साथ 2 साल का अनुभव जरूरी है।
सैलरी और आवेदन शुल्क
- प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट-I (मेडिकल): 80 हजार 400 रुपए प्रति माह
- प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट-I (नॉन-मेडिकल): 67 हजार 200 रुपए प्रति माह
- प्रोजेक्ट टेक्निकल सपोर्ट-I: 21 हजार 600 रुपए प्रति माह
- प्रोजेक्ट टेक्निकल सपोर्ट-II: 24 हजार रुपए प्रति माह
चयन प्रक्रिया और आवेदन करने का तरीका
आवेदन करने के लिए आपको एम्स भोपाल की आधिकारिक वेबसाइट से तय एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करना होगा। फॉर्म को पूरी तरह भरकर उस पर हस्ताक्षर करें। इसके बाद अपने सभी जरूरी दस्तावेजों (आयु, योग्यता, अनुभव और कैटेगरी सर्टिफिकेट) की सेल्फ-अटेस्टेड कॉपी के साथ एक ही पीडीएफ (PDF) फाइल बनाएं। इस फाइल को kumarm.urology@aiimsbhopal.edu.in पर ईमेल कर दें। ईमेल की सब्जेक्ट लाइन में उस पद का नाम जरूर लिखें जिसके लिए आप आवेदन कर रहे हैं।
जरूरी तारीखें और इंटरव्यू की डिटेल्स
- नोटिफिकेशन डेट : 06 अक्टूबर 2026
- आवेदन की डेट: 21 अक्टूबर 2026
- इंटरव्यू की डेट: 23 अक्टूबर 2026
पार्षद बनीं महिलाएं, कुर्सी संभालने पहुंचे पति-ससुर, निगम बैठक में दिखा अलग नजारा
By Jyoti Mahender Bhardwaj
राजस्थान में खाद संकट: गोदामों में करीब 5 लाख डीएपी फिर भी लम्बी लाइन, सरकार ने मांगी रिपोर्ट
By Ashish Bhardwaj
ग्वालियर में NHAI की सड़क जांच में फेल, हाई कोर्ट ने 26.53 करोड़ की पेमेंट पर लगा दी रोक
By Ratan Kumar Mishra
पुष्कर में हैरान करने वाला मामला: जिसका अंतिम संस्कार किया, वह 4 दिन बाद जिंदा मिला
By Jyoti Mahender Bhardwaj
सीएम विष्णुदेव साय का आज रायपुर दौरा: कृषि मंडपम और इंडोर स्टेडियम में विभिन्न कार्यक्रमों में रहेंगे मौजूद
By Harrison Masih
नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, पहली बार 2001 में संभाली थी CM की कुर्सी
By Aman Vaishnav
पीडब्ल्यूडी में बड़े पैमाने पर तबादले, 265 अधिकारी-कर्मचारी इधर से उधर, इनमें 164 असिस्टेंट इंजीनियर
By Arun Tiwari