DRDO Apprentice Recruitment 2027: 195 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें आवेदन
Manya Jain | Sootr Creatives | Oct 05, 2026, 22:57 IST
DRDO RCI में अप्रेंटिसशिप भर्ती 2026
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) के रिसर्च सेंटर इमारत (RCI) ने अप्रेंटिस के 195 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके तहत ग्रेजुएट, डिप्लोमा और आईटीआई पास युवाओं को मौका मिलेगा। योग्य उम्मीदवार NATS 2.0 या अप्रेंटिसशिप इंडिया पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 01 नवंबर 2026 तक है।
कितने पदों पर होगी भर्ती
- ग्रेजुएट अप्रेंटिस (
Graduate Apprentice ): 50 पद - टेक्नीशियन डिप्लोमा अप्रेंटिस (Technician Diploma Apprentice): 30 पद
- ट्रेड अप्रेंटिस
आईटीआई (Trade Apprentice ITI ): 115 पद
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
- ग्रेजुएट अप्रेंटिस: उम्मीदवारों के पास इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, इंस्ट्रुमेंटेशन इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल, केमिकल, मेटलर्जी, सेफ्टी, एयरोनॉटिकल, एयरोस्पेस या सिविल इंजीनियरिंग में बीई या बीटेक (B.E / B.Tech) की डिग्री होनी चाहिए।
- टेक्नीशियन डिप्लोमा अप्रेंटिस: संबंधित इंजीनियरिंग शाखाओं में डिप्लोमा होना अनिवार्य है।
- ट्रेड अप्रेंटिस आईटीआई: संबंधित ट्रेड (फिटर, वेल्डर, टर्नर, मशीनिस्ट, मैकेनिक-डीजल, इलेक्ट्रॉनिक-मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, कोपा, ड्राफ्ट्समैन या ग्राइंडर) में एनसीवीटी या एससीवीटी से मान्यता प्राप्त आईटीआई पास होना जरूरी है।
आयु सीमा और स्टाइपेंड
- आयु सीमा: उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 01 सितंबर 2026 तक 18 सालहोनी चाहिए। आधिकारिक अधिसूचना में किसी भी अधिकतम आयु सीमा का उल्लेख नहीं किया गया है।
- स्टाइपेंड: चयनित उम्मीदवारों को सरकारी नियमों (गजट नोटिफिकेशन 03 सितंबर 2025 के संदर्भ में) के अनुसार मासिक स्टाइपेंड दिया जाएगा। ग्रेजुएट और डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए आधार-सीडेड बैंक खाता होना अनिवार्य है, क्योंकि स्टाइपेंड का 50% हिस्सा डीबीटी (DBT) योजना के माध्यम से दिया जाता है।
चयन प्रक्रिया और जरूरी डॉक्यूमेंट्स
- चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता की मेरिट (Academic Merit) या इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं होगी। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ईमेल के माध्यम से सूचना दी जाएगी।
- जरूरी डॉक्यूमेंट: डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और ज्वाइनिंग के समय भरा हुआ आवेदन फॉर्म, NATS/NAPS प्रोफाइल प्रिंटआउट, 10वीं की मार्कशीट, योग्यता परीक्षा की मार्कशीट और प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, ईडब्ल्यूएस/दिव्यांग प्रमाण पत्र, पैन कार्ड/वोटर आईडी, आधार कार्ड, आधार-लिंक्ड बैंक पासबुक, सरकारी डॉक्टर द्वारा जारी मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ ले जाने होंगे। साथ ही, पिछले निवास स्थान का पुलिस वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट भी देना होगा।
ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया
- ग्रेजुएट और डिप्लोमा उम्मीदवारों के लिए: NATS 2.0 पोर्टल (nats.education.gov.in) पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है।
- इसके बाद रिसर्च सेंटर इमारत, DRDO(Enrolment ID: STLRAC000010) का चयन करके आवेदन करना होगा।
- आईटीआई ट्रेड उम्मीदवारों के लिए: अप्रेंटिसशिप इंडिया पोर्टल (apprenticeshipindia.gov.in) पर पंजीकरण करना होगा।
- इसके बाद 'Establishment Name' में 'RESEARCH CENTRE IMARAT' (Establishment ID: E05203600040) सर्च करके अपने ट्रेड के अनुसार आवेदन करना होगा।
- आवेदन पत्र अखबार में विज्ञापन प्रकाशित होने के 30 दिनों के भीतर (01 नवंबर 2026 तक) जमा करना होगा।
आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस
By Sandeep Kumar
प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल
By Umeshwari Baghel
MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार
By Sandeep Kumar
लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए
By VINAY VERMA
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...
By Sandeep Kumar
Rajasthan Top News: 3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस
By Ashish Bhardwaj
EOW ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान,रामगोपाल,देवेंद्र यादव और विनोद तिवारी समेत 12 आरोपी
By Arun Tiwari